ROBOTS Exhibition

रोबोट्स की अनूठी प्रदर्शनी

हमारे जीवन में रोबोट्स का अस्तित्व अब कोई दूर का ख्वाब नहीं है। इन दिनों उत्तरी आयरलैंड के बेलफ़ास्ट शहर में टाइटैनिक बेलफ़ास्ट में लगी वार्षिक ग्रीष्म प्रदर्शनी में 50 रोबोट्स प्रदर्शित किए गए है। 15 सितम्बर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में दिखाए जा रहे ये रोबोट स्कॉटलैंड के म्यूजियम ऑफ मूवी मैजिक के है।  इस संग्रह में पर्सनल रोबोट्स, खिलौना रोबोट, रोबोट प्रतिमाओं से लेकर फिल्मों में इस्तेमाल रोबोट तक उनके जैसे परिधान विशेष रूप से शामिल किए गए हैं।

Exhibition of Hollywood Robots

रोबोट चरित्रों वाली हॉलीवुड फिल्म प्रशंसकों को तो इस प्रदर्शनी से जरा भी निराशा नहीं होगी।

वे वहां फिल्म ‘आयरन मैन‘ जैसी रोबोट ड्रैस, फिल्म ‘टर्मिनेटर‘ के ‘टी – ८००’ रोबोट, फिल्म ‘आई रोबोट‘ के ‘सोनी’, फिल्म ‘लॉस्ट इन स्पेस‘ के ‘बी – ९’, धारावाहिक ‘रैड ड्वार्फ‘ के ‘क्रिटेन’, फिल्म’ फोर्बिडन प्लेनेट‘ के ‘रोबी’, फिल्म ‘फ्लब्बर‘  के ‘वैबर’, फिल्म ‘स्टार वार्स‘ के आर ‘२ डी २’ व ‘सी – ३पी. ओ.’ रोबोट से लेकर ‘साइबोर्ग रोबो कोप‘ आदि को देख सकते हैं।

Star Wars movie Robot

वहीँ फिल्मों के खलनायक रोबोट्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यहाँ धारावाहिक ‘डॉक्टर हु‘ के सोनटारन  रोबोट तथा फिल्म ‘जज ड्रेड‘ के ‘ एबीसी रोबोट’ भी हैं।

जहाँ अधिकतर रोबोट्स को कांच के केसों में सजा कर रखा गया है वहीं ‘रोबी’ रोबोट के साथ ‘प्रोग्राम्ड कन्वर्सेशन’ (कंप्यूटराइज्ड बातचीत) के अलावा कुछ को करीब से देख और छू  भी सकते हैं।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …