Father's Day Inspirational Hindi Song रोते रोते हँसना सीखो

रोते रोते हँसना सीखो: आनंद बक्षी

रोते रोते हँसना सीखो, हँसते हँसते रोना
जितनी चाभी भरी राम ने, अरे उतना चले खिलौना – २

हम दो एक हमारी प्यारी प्यारी मुनिया है
बस यही चोटी सी अपनी सारी दुनिया है
हम दो एक हमारी प्यारी प्यारी मुनिया है
खुशियों से आबाद है, अपने घर का कोना कोना

रोते रोते…

बड़ी बड़ी खुशियां हैं छोटी छोटी बातों में
नन्हे मुन्हे तारे जैसे सोती रातों में
बड़ी बड़ी खुशियां हैं छोटी छोटी बातों में
ऐसा सुन्दर है ये जीवन, जैसे कोई सपना सलोना

रोते रोते…

मौसम बदले तो, मत डर जाना गुड़िया रानी
मौसम बदले तो, मत डर जाना गुड़िया रानी
सवन में बिजली चमकेगी, बरसेगा पानी
धरती अम्बर भीग जायें, नैनों को नहीं भिगोना
रोते रोते…

∼ आनंद बक्षी

चित्रपट : अंधा क़ानून (१९८३)
निर्माता : पूर्णचंद्र राव अतलुरी
निर्देशक : टी. रामा राव
लेखक : शोभा चंद्रशेखर
गीतकार : आनंद बक्षी
संगीतकार : लक्ष्मीकांत – प्यारेलाल
गायक : किशोर कुमार
सितारे : अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रजनीकांत, रीना रॉय, माधवी, प्राण, प्रेम चोपड़ा, डैनी डेंग्जोंग्पा, अमरीश पूरी


Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …