हस्त उत्तानासन योग के अभ्यास की मदद से पेट और कमर दर्द से संबंधित परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
योग से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। इससे आपका शरीर स्वस्थ और मन में शांति का अनुभव होता है। योग करने से कई बीमारियां और समस्याएं भी दूर रहती है, जो आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है इसलिए आपको प्रतिदिन सुबह या शाम को योग करने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा ही एक योगासन है हस्त उत्तानासन योग। जिसका अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इससे पैर और जांघ की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही कमर दर्द और रीढ़ की हड्डी के दर्द में भी आराम मिलता है। इस मुद्रा में आप अपने दोनों हाथों को फैलाकर पीछे की ओर झुकने का प्रयास करते है, जिससे मस्तिष्क की ओर ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे करना बेहद आसान होता है। इससे आप अपने घर के बागीचे में भी कर सकते हैं या किसी खुली जगह पर भी कर सकते हैं ताकि आप तरोताजा अनुभव करें। आइए हस्त उत्तानासन योग के फायदे और करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
INHALE: ॐ रवये नमः Om Ravaye Namah (Shining / Radiant one)
Hasta Uttanasana is a spine extension posture. It’s practiced as the 2nd and 11th posture within the 12 postures of the Surya Namaskar (Sun Salutations). It’s performed by keeping the feet well grounded. Lift the arms up and gently, bend the back by pushing the hips slightly forward. Stretch the whole body from the heels to the tip of the fingers. Try to exercise spine extension of all the parts of the spine such as Cervical, Thoracic and Lumbar Vertebrae rather than exercising one particular part of the Vertebrae. The key is to lengthen the spine fully before performing spine extension by bending the back and keeping the feet grounded.
Hasta means hand and Uttanasana means Intense stretch and when put together, it means raised arms intense stretch. Hasta Uttanasana exercises the whole body by energizing the spine through extension, chest & lung expansion, stretching the shoulders and hips, massaging the abdominal / internal organs and balancing the Anahata Chakra. This posture embraces the Sun’s energy and boosts one’s confidence and courage. The posture helps to inhale maximum oxygen by utilizing the lungs to its full capacity through chest expansion.
हस्त उत्तानासन योग के फायदे: (Hasta Uttanasana Benefits)
- इस योगासन की मदद से सीने को फैलाने और हृदय की पसलियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही फेफड़ों में स्वच्छ ऑक्सीजन का संचार होता है। इससे हृदय संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।
- लोअर बैक मसल्स और रीढ़ की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद है। इससे आपकी मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे दर्द और थकान को दूर करने में मदद मिलती है।
- इस मुद्रा के अभ्यास से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिमाग शांत और प्रसन्नता का अनुभव करता है। इससे आपको दिनभर काम करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।
- यह आसन पाचन तंत्र को तंदुरुस्त रखने में भी मदद करता है। इससे आपकी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और मजबूती आती है। इससे आपके एब्स भी टोन होते हैं और पेट के दर्द में भी आराम मिलता है।
- पैरों और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए हस्त उत्तानासन योग बेहद फायदेमंद है। इससे मांसपेशियों को सही आकार भी मिलता है।
हस्त उत्तानासन योग करने का तरीका: (Hasta Uttanasana Steps)
- योग मैट पर प्रणामासन की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
- गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं।
- दोनों हाथों के बीच का अंतर कंधों की चौड़ाई से ज्यादा न हो।
- ऊपरी धड़ और सिर के पीछे की तरफ हल्का सा कर्व बनाएं।
- हाथों को ऊपर की ओर उठाते हुए और शरीर को पीछे की ओर साथ में मोड़ें।
- इस मुद्रा में 20 सेकंड रहें और वापस प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं।
- इसे 7-10 बार रोज करें।
हस्त उत्तानासन योग करने के टिप्स:
- हस्त उत्तानासन योग करने के लिए धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं। बहुत ज्यादा असुविधा होने पर इस योगासन को न करें।
- घुटनों और कंधों पर अधिक दबाव न डालें।
- कोर मसल्स को एक्टिव करने के लिए वॉर्मअप जरूर करें वरना आपको चोट लग सकती है।
- धीरे-धीरे इस आसन को करने के बाद अपनी प्रारंभिक स्थिति में आने की कोशिश करें।
सावधानियां:
- हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हस्त उत्तानासन योग का अभ्यास न करें।
- पेट दर्द या डायरिया की शिकायत होने पर ये आसन न करें।
- घुटनों में दर्द या आर्थराइटिस होने पर आर्थराइटिस हस्त उत्तानासन योग न करें।
- गर्दन में दर्द होने पर इसका अभ्यास नुकसानदायक हो सकता है।
- शुरुआत में इसे ट्रेनर की मदद से करने का प्रयास करें।
Kids Portal For Parents India Kids Network
One comment
Pingback: हृदय रोग और योग: Yoga For Heart Health – Kids Portal For Parents