नीरज चोपड़ा ने फिर फेंका भाला

नीरज चोपड़ा ने फेंका भाला: बनाया नेशनल रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक के बाद चोपड़ा ने पहली बार फेंका भाला: अपना ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा – नेशनल रिकॉर्ड बनाया, फिर भी नहीं जीत पाए गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने फिर फेंका भाला – पावो नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर का अपना सबसे बेहतरीन थ्रो फेंका और देश को रजत पदक दिलाया। ये थ्रो इतना शानदार था कि इसे पूरे सीजन के सबसे बेहतरीन 5 थ्रो में से एक कहा जा रहा है।

नीरज चोपड़ा ने फिर फेंका भाला: टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक कर भारत में स्वर्ण पदक लाने वाले नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने पावो नुरमी गेम्स में 89.30 मीटर का अपना सबसे बेहतरीन थ्रो फेंका और देश को रजत पदक दिलाया। ये थ्रो इतना शानदार था कि इसे पूरे सीजन के सबसे बेहतरीन 5 थ्रो में से एक कहा जा रहा है।

याद दिला दें कि नीरज ने टोक्यो ओलंपिक्स के दौरान 87.58 मीटर का थ्रो फेंक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना टारगेट 90 मीटर थ्रो फेंकने का रखा। फिनलैंड में चल रहा पावो नुरमी गेम्स, टोक्यो ओलंपिक्स के बाद उनका पहला टूर्नामेंट है इसलिए यहाँ दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर का थ्रो देख कह सकते हैं कि नीरज अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स के 10 माह बाद दोबारा से मैदान में उतरे नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 86.92 मीटर का थ्रो किया था। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने अपने ओलंपिक वाले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 89.30 मीटर दूर भाला फेंका और अपनी आखिरी कोशिश में 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया। इस टूर्नामेंट में वह स्वर्ण पदक जीतते-जीतते रह गए और उन्हें दूसरा स्थान मिला। प्रथम पर फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर हैं। हेलांडेर ने 89.93 मीटर थ्रो फेंक अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

अब आगे चोपड़ा अगले शनिवार को फिनलैंड में होने वाले कोर्टेन खेलों में हिस्सा लेंगे। वह 30 जून से स्टाकहोम लेग ऑफ द डायमंड लीग में भाग लेंगे। अपने इस टूर्नामेंट्स से पहले नीरज ने यूएसए और तुर्की में ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने सोचा हुआ था कि वो 90 मीटर से आगे फेंकने के विचार से खुद को दबाव में नहीं डालेंगे और अमेरिकी के यूजीन में 15-24 जुलाई को होने वाली विश्व चैंपियनशिप के दौरान धीरे-धीरे अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

फिर फेंका भाला: थ्रो देख भारतीय हुए रोमांचित

फिलहाल, फिनलैंड में नीरज चोपड़ा की दूसरी थ्रो की वीडियो देख हर कोई रोमांचित है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने वीडियो शेयर करके नीरज चोपड़ा की तारीफ की है। वहीं हर भारतीय भी नीरज की इस नई उपलब्धि से खुश है। नए रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर भर-भर कर शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। उनकी टोक्यो ओलंपिक 2020 में फेंकी गई जैवलीन थ्रो को याद करते हुए लोग नीरज की तारीफ कर रहे हैं। उनसे पहले एथलीट ट्रैक एंड फील्स प्रतियोगिताओं में यह उपलब्धि कोई हासिल नहीं कर पाया था। लेकिन नीरज के स्वर्ण जीतने के बाद हर भारतीय में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद एक इंटरव्यू में नीरज ने कहा भी था कि अब उनका लक्ष्य 90 मीटर तक भाला फेंकने का होगा।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …