मासिक राशिफल मार्च 2024: ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला

जून मासिक राशिफल 2026: June 2026 Monthly Horoscope चिराग बेजान दारूवाला

मासिक राशिफल जून 2026: मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के बड़े मौके, जानें ग्रहों के गोचर का कैसा रहेगा प्रभाव

June 2026 Monthly Horoscope: जून का महीना हर राशि के जातकों के जीवन में भावनात्मक और व्यावहारिक स्तर पर बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। 2 जून को गुरुदेव कर्क राशि में गोचर करेंगे, जिससे आसपास का माहौल काफी शांत और भावनात्मक रूप से मजबूत होगा। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपको पैसों के मामलों में सही और व्यावहारिक फैसले लेने में मदद करेंगे। इसके बाद मध्य महीने में सूर्यदेव का प्रवेश मिथुन राशि में हो जाएगा, जिससे जिंदगी की रफ्तार थोड़ी तेज होगी और सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। 8 जून को शुक्रदेव कर्क राशि में आकर आपसी रिश्तों को गहराई देंगे, वहीं 21 जून को मंगलदेव का राशि परिवर्तन आपकी प्राथमिकताओं और काम करने के तरीके में बदलाव लाएगा।

Masik Rashifal, June 2026: जून में ग्रहों के गोचर धीरे-धीरे आपकी सोच और नजरिए को बदलने का काम करेंगे। कुछ राशियों को जातकों को इस दौरान अहसास होगा कि लोग उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं, तो कुछ को समझ आएगा कि उन्हें अपनी असली एनर्जी और समय कहां लगानी चाहिए। करियर तो अपनी जगह महत्वपूर्ण रहेगा ही। साथ ही इस महीने रिश्ते, दिमागी सुकून और खुद की स्थिरता भी आपका पूरा ध्यान खींचेगी। मिथुन राशि के बुधदेव बातचीत के रास्ते खुले रखेंगे और नेटवर्किंग, लेखन व कुछ नया सीखने के अच्छे मौके दिलाएंगे। शनिदेव आपको लगातार याद दिलाते रहेंगे कि भावुक पलों में भी अनुशासन कितना जरूरी है।

मासिक राशिफल जून 2026 – June Monthly Rashifal

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित हैं।)

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला से जानें जून 2026 मासिक राशिफल

मेष राशि जून का राशिफल, यात्रा का संयोग बनेगा

मेष राशि वालों के लिए जून का महीना महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी कंधों पर लादने वाला हो सकता है। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपको धन की बचत और भविष्य की आर्थिक प्लानिंग पर फोकस रखने में मदद करेंगे। मिथुन के बुधदेव आपके कम्युनिकेशन और बिजनेस की चर्चाओं को शानदार बनाएंगे। 2 जून को गुरुदेव कर्क राशि में प्रवेश करके आपका पूरा ध्यान परिवार और सुख-साधनों की तरफ ले जाएंगे। 21 जून तक मंगलदेव आपकी ही राशि में रहकर आपके हौसले और साहस को बुलंद रखेंगे। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में आते ही यात्राओं के मौके मिल सकते हैं। 8 जून को शुक्रदेव पारिवारिक माहौल को मधुर बनाएंगे। 21 जून के बाद मंगलदेव के वृषभ राशि में जाने पर फालतू खर्चों से बचें और शांत रहें।

वृषभ राशि, मनोबल और आत्मविश्वास से फायदा

वृषभ राशि वालों के लिए 15 जून तक सूर्यदेव आपकी ही राशि में विराजमान रहकर कॉन्फिडेंस और मानसिक स्थिरता को मजबूती देंगे। नौकरी और पैसों से जुड़ी बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ेगी। 22 जून तक बुधदेव धन के सही मैनेजमेंट और व्यावहारिक फैसले लेने में आपका साथ देंगे। गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपके सामाजिक संपर्कों और भाइयों के साथ संबंधों को सुधारेगा। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर आपसी रिश्तों में मिठास घोलेगा। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण ओवरथिंकिंग की समस्या हो सकती है, जिससे आप थका हुआ महसूस करेंगे। हालांकि, 21 जून को मंगलदेव के आपकी राशि में आते ही आपका जोश और प्रेरणा वापस लौट आएगी।

मिथुन राशि जून का राशिफल, नए संपर्क से फायदा होगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए जून उत्साहजनक और दिमाग को एक्टिव रखने वाला है। 22 जून तक बुधदेव आपकी ही राशि में रहकर डिसीजन मेकिंग पावर और बातचीत की शैली को धारदार बनाएंगे। महीने का पहला हिस्सा इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, ऑनलाइन काम और नए लोगों से जुड़ने के लिए अच्छा है। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना भविष्य के लिए धन की बचत करने और पारिवारिक मूल्यों को समझने की सीख देगा। 15 जून को जब सूर्यदेव आपकी राशि में प्रवेश आकर कार्यक्षेत्र में लीडरशिप के रोल दिलाएंगे। आपका मान-सम्मान बहुत बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को तवज्जो देंगे। 8 जून को शुक्रदेव घर-परिवार में सुख-शांति लाएंगे। हालांकि, खर्च भी थोड़े बढ़ सकते हैं। 21 जून तक मेष के मंगलदेव सोशल लाइफ को एक्टिव रखेंगे।

कर्क राशि जून का राशिफल, लंबी तरक्की का दौर शुरू होगा

कर्क राशि के जातकों के लिए जून जीवन का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट लाने वाला समय साबित हो सकता है। 2 जून को गुरुदेव आपकी ही राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे आपके भीतर नई समझ, बुद्धिमानी और लंबी तरक्की का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही 8 जून को शुक्रदेव भी आपकी राशि में आकर आपके आकर्षण और रिश्तों में आपसी तालमेल को खूबसूरत बना देंगे। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव पुरानी प्राथमिकताओं और दोस्तों के साथ आपके संबंधों को लेकर सही फैसले लेने में मदद करेंगे। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण दफ्तर में काम का प्रेशर काफी हाई रह सकता है। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी और आप थोड़े एकांत की चाह रखेंगे।

सिंह राशि जून का राशिफल, तरक्की के रास्ते खुलेंगे

यह महीना सिंह राशि वालों के लिए करियर की महत्वाकांक्षाओं को लेकर आ रहा है। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपके पेशेवर जीवन को बहुत मजबूत बनाएंगे। मेष के मंगलदेव आगे बढ़ने का साहस जगाएंगे और बुधदेव नए संपर्कों के जरिए तरक्की के रास्ते खोलेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपकी आध्यात्मिक सोच और संवेदनशीलता को बढ़ाएगा। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर रिश्तों को थोड़ा भावुक बना सकता है, इसलिए पार्टनर से बातचीत करते समय किसी भी गलतफहमी से बचें। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में गोचर करने से काम का बोझ फिर से बढ़ सकता है।

कन्या राशि जून का राशिफल, प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा

कन्या राशि वालों के लिए जून धीरे-धीरे बड़ी तरक्की के मौके लाने वाला साबित होगा। 22 जून तक मिथुन के बुधदेव आपके करियर की प्लानिंग, इंटरव्यू और दफ्तर की चर्चाओं को मजबूत रखेंगे। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव हायर एजुकेशन और दूर की सोच के लिए आपको पूरा सपोर्ट करेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में गोचर आपको समाज के बड़े और प्रभावशाली लोगों का साथ दिलाएगा। 8 जून को शुक्रदेव के प्रभाव से दोस्तों के साथ संबंध सुधरेंगे और अविवाहित लोगों की लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण पैसों के लेन-देन या आपसी भरोसे को लेकर थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। 15 जून के बाद काम में बड़ी पहचान मिलेगी और 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में आते ही भविष्य को लेकर तस्वीर एकदम साफ हो जाएगी।

तुला राशि जून का राशिफल, नया सीखने की चाहत बढेगी

जून का महीना तुला राशि के जातकों के लिए मानसिक स्पष्टता और करियर में बड़ी ग्रोथ लेकर आ रहा है। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपके लिए लीडरशिप रोल और लंबी अवधि की सफलता के रास्ते खोलेगा। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव पैसों के मामलों और पुराने कर्ज या टैक्स को लेकर व्यावहारिक फैसले लेने में मदद करेंगे। मिथुन के बुधदेव कॉन्फिडेंस और कुछ नया सीखने की ललक को बढ़ाएंगे। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण पार्टनरशिप या दफ्तर के रिश्तों में थोड़ी गर्माहट आ सकती है। 8 जून को शुक्रदेव का कर्क राशि में आना रिश्तों की कड़वाहट को दूर करेगा। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही आपके भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। 21 जून के बाद मंगलदेव के प्रभाव से पैसों के बजट का खास ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि जून का राशिफल, गुरु का गोचर भाग्य को जगाएगा

यह महीना वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी इमोशनल सिक्योरिटी और फ्यूचर प्लानिंग को लेकर गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करेगा। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपके पार्टनरशिप और आपसी वादों पर फोकस बनाए रखेंगे, जिससे आपको समझ आएगा कि कौन से रिश्ते आपके सुकून के लिए अच्छे हैं। गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके भाग्य को जगाएगा और विदेश या यात्राओं से लाभ दिलाएगा। बुधदेव की स्थिति पैसों से जुड़े बड़े फैसलों और रिसर्च के कामों के लिए बहुत अच्छी है। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण काम का बोझ काफी ज्यादा रहेगा। 8 जून को शुक्रदेव लव लाइफ में रोमांस और आपसी समझ को बढ़ाएंगे। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में जाने से मानसिक बदलाव आएंगे।

धनु राशि जून का राशिफल, मंगल के प्रभाव से आत्मविश्वास बढेगा

धनु राशि के जातकों को जून का महीना रिश्तों, जिम्मेदारियों और जीवन में संतुलन बनाए रखने का बड़ा सबक सिखाएगा। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव डेली वर्क रूटीन और हेल्थ को बेहतर करने में मदद करेंगे। महीने के पहले हिस्से में मेष के मंगलदेव आपकी क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को बहुत ऊंचा रखेंगे। बुधदेव की शुभ स्थिति बिजनेस चर्चाओं और टीमवर्क को बहुत सफल बनाएगी। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके भीतर मैच्योरिटी लाने वाला है। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी को बढ़ाएगा। 15 जून के बाद सामाजिक और कामकाजी साझेदारियां महत्वपूर्ण हो जाएंगी। 21 जून के बाद मंगलदेव के प्रभाव से काम थोड़ा बढ़ सकता है।

मकर राशि जून का राशिफल, रचनात्मक सोच का फायदा मिलेगा

मकर राशि वालों के लिए यह महीना नई सीख और प्रेम जीवन में खूबसूरत बदलाव लेकर आने वाला है। 15 जून तक वृषभ राशि के सूर्यदेव आपकी रचनात्मक सोच, रोमांस और आत्मविश्वास को निखारेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके बिजनेस पार्टनर्स और वैवाहिक जीवन की तरफ आपका ध्यान खींचेगा। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर आपसी रिश्तों में समझदारी बढ़ाएगा और आपको अहसास होगा कि करियर की सफलता के साथ-साथ दिमागी सुकून भी कितना जरूरी है। 22 जून तक बुधदेव दफ्तर में आपकी कार्यक्षमता और प्लानिंग को मजबूत रखेंगे। 21 जून तक मेष के मंगलदेव के कारण घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकती है। 15 जून के बाद काम का प्रेशर बढ़ेगा, लेकिन 21 जून को मंगलदेव के वृषभ राशि में आते ही आपकी लव लाइफ, क्रिएटिविटी और डिसीजन मेकिंग पावर बहुत शानदार हो जाएगी।

कुंभ राशि जून का राशिफल, कामकाज और परिवार में अनुकूलता

जून का यह महीना कुंभ राशि के जातकों को अंदरूनी शांति और घरेलू खुशियां देने वाला है। 15 जून तक सूर्यदेव वृषभ राशि में रहकर आपके घर-परिवार, सुख-साधनों और इमोशनल सिक्योरिटी पर फोकस बनाए रखेंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपके डेली रूटीन को सुधारेगा और आपको अच्छी आदतें अपनाने की प्रेरणा देगा। मिथुन के बुधदेव राइटिंग, मीडिया, टीचिंग या किसी भी क्रिएटिव काम से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता दिला सकते हैं। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर कार्यस्थल और व्यक्तिगत जीवन दोनों में मधुरता घोलेगा। 21 जून तक मेष के मंगलदेव आपके पराक्रम और सामाजिक संपर्कों को मजबूत रखेंगे। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही आपकी लव लाइफ में रोमांस और क्रिएटिविटी की बहार आएगी। 21 जून के बाद मंगलदेव के वृषभ राशि में जाने से घरेलू व्यवस्थाओं में थोड़ा समय देना पड़ सकता है।

मीन राशि जून का राशिफल, गुरु गोचर से जून में मिलेगा फायदा

मीन राशि वालों के लिए जून का महीना मानसिक परेशानियों को दूर करने और क्रिएटिविटी को निखारने वाला रहेगा। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपके आत्मविश्वास, रोमांस और निर्णय लेने की क्षमता को बहुत मजबूत करने वाला है। 15 जून तक वृषभ के सूर्यदेव आपकी कम्यूनिकेटिव स्किल्स और बिजनेस मीटिंग्स को सफल बनाएंगे। 22 जून तक बुधदेव की स्थिति घर के रुके हुए कामों को पूरा करने में आपका मार्गदर्शन करेगी। 8 जून को शुक्रदेव का गोचर लव लाइफ में प्यार और अपनापन बढ़ाएगा। 21 जून तक मेष के मंगलदेव पैसों को लेकर आपके भीतर एक नया जोश बनाए रखेंगे। 15 जून के बाद सूर्यदेव के मिथुन राशि में आने से घर-परिवार पर फोकस बढ़ेगा।

~ ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

(नोट: यह वैदिक ज्योतिषीय फलकथन आपकी चन्द्र राशि या जन्म राशि पर आधारित है।)

Check Also

Aquarius Horoscope - कुंभ राशि

Aquarius Weekly Horoscope 21 – 27 June, 2026: Anupam V Kapil

Aquarius Weekly Horoscope June 2026: Aquarius ‘The Water Bearer’ is the second last sign of the …