घर में समृद्धि व खुशहाली के लिए वास्तु

घर में समृद्धि व खुशहाली के लिए वास्तु

जब भी कोई अपने सपनों का घर बनाने लगता है तो वास्तु और फेंगशुई के नियमों अनुसार ही वह उसे संवारते एवं सजाते हैं ताकि घर में समृद्धि व खुशहाली आ सके। प्रत्येक महिला की चाह होती है की वह अपने आसपास को और अपने घर को इस तरह सजाए की उसका आशियाना सुकून भरा बने। घर को सजाने के लिए छोटी से छोटी चीज भी बड़ी मायने रखती है।

शास्त्रों में भी घर को सजाने संवारने के बहुत से उपाय बताए गए हैं उन्हीं उपायों में से लक्ष्मी को आकर्षण में बांधने के लिए घर में लाएं यह सामान जिससे आपके घर में लक्ष्मी पीढिय़ों तक वास करती रहें। निम्न बताई गई सामग्री को विधि-विधान से घर में स्थापित कर नित्य उनकी पूजा करें।

  • कमल गट्टे की माला
  • लघु नारियल
  • दक्षिणावर्त शंख
  • पारद शिवलिंग
  • श्वेतार्क गणपति
  • मंत्रसिद्ध श्री यंत्र
  • कनकधारा यंत्र
  • कुबेर यंत्र

इसके अतिरिक्त घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं। विंड चाइम लगाने से घर में आने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल सजा सकती हैं।

इसके अतिरिक्त रंगोली का हमारे धर्म तथा पारपंरिक साज-सजावट में विशेष महत्व होता है इसलिए दरवाजे पर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगोली के रंगों के लिए आप घर में आसानी से उपलब्ध हल्दी, आटा, कुमकुम और नील का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरवाजे के साथ वाली दीवार पर गणेश प्रतिमा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कोई भी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। दरवाजे के ठीक ऊपर बंदनवार बांधना शुभ माना जाता है, साथ ही यह खूबसूरत भी दिखती है।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …