एक्वेरियम और वास्तु-शास्त्र

एक्वेरियम और वास्तु-शास्त्र

खुद ही तैयार करें फिश टैंक

अगर बाजारी एक्वेरियम खरीद पाना आपके बजट से बाहर है और आप फिश टैंक रखने के इच्छुक भी हैं तो घर पर खुद ही एक्वेरियम तैयार करें। अपनी पसंद के हिसाब से कांच का बाऊल लें। डैकोरेशन के लिए उसमें कलरफुल स्टोन, हरी घास के बीच, आर्टीफिशयल प्लांट और टॉयस लगाएं और उसमें रखें कलरफुल मछलियां। आप चाहें तो उसमें एक वॉटरप्रूफ लाइज या टॉर्च फिट कर सकते हैं। रात के समय जगमगाती रोशनी में तैरती मछलियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। ताजे पानी में रहने वाली कुछ प्रजातियां रैनबो, लबीरिन्थ, किचलिड, बार्ब्स, शॉर्क, अरोवन्स, पफर्स, ऑस्कर, एंजलफिश, गोल्डफिश, नियोन फिश श्रिम्प (झींगा) है।

कुछ जरूरी बातें

  • बाकी पेट्स की तरह मछलियों को भी कई किस्म की बीमारियां होने का खतरा रहता है इसलिए एक्वेरियम की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  • एक्वेरियम में फिल्ट्रेशन और क्लीनिंग डिवाइस टैंक की सुविधा होनी चाहिए ताकि मछलियों को स्वच्छ वातावरण मिले।
  • पानी को बदलने की सुविधा भी होनी चाहिए। पानी को प्रदूषणमुक्त करने के लिए उसमें एंटी क्लोरीन सफेद गोलियां डाल सकते हैं।
  • मछलियों के खाने की भी पूरी व्यवस्था रखें। फिश फूड आपको बाजार में आसानी से मिल जाता है।
  • अगर कोई मछली मर जाती है तो उसे जल्दी वहां से हटाकर नई मछली को फिश टैंक में डालें।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …