रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

  • अगर आप अभी भी वही कर रहे हैं जो आपके मम्मी-पापा ने करने को कहा है (स्कूल जाओ, नौकरी पाओ, और पैसे बचाओ) तो आप बहुत कुछ लूज कर रहे हैं।
  • अक्सर, जितना अधिक पैसे आप कमाते हैं उतना अधिक खर्च कर देते हैं; इसीलिए अधिक पैसे आपको अमीर नहीं बनाते- संपत्ति आपको अमीर बनाती है।
  • सभी शब्दों में ज़िन्दगी को सबसे अधिक बर्बाद करने वाला शब्द ‘कल’ है।
  • आपकी सफलता का आकार आपकी इच्छा की ताकत, आपके सपनो के आकार, और मार्ग में आने वाली हताशा से आप कैसे निपटते हैं से मापा जाता है।
  • सबसे सफल लोग कुछ अलग तरह के होते हैं जो क्यों पूछने से नहीं डरते, खासतौर से जब सब लोग उसे ज़ाहिर मानते हैं।
  • होप करना आपकी एनर्जी बहा देता है। एक्शन लेना एनर्जी पैदा कर देता है।
  • इंसान जितना अधिक सुरक्षा चाहता है, उतना ही वो अपने जीवन पर से नियंत्रण खो देता है।
  • हर कोई आपको जोखिम बता सकता है। एक उद्यमी इनाम देख सकता है।
  • आप अक्सर पायेंगे कि ये आपके मम्मी या पापा, हसबैंड या वाइफ, या बच्चे नहीं हैं जो आपको रोक रहे हैं। ये आप खुद हैं। अपने रास्ते से हट जाइए।
  • अमीर और गरीब आदमी के बीच एक मात्र अंतर है कि वो कैसे अपने समय का उपयोग करते हैं।
  • आपके विकल्प आपके भाग्य का फैसला करते हैं। सही विकल्प चुनने में समय लीजिये । अगर आप गलती कर देते हैं तो कोई बात नहीं, उससे सीखिए और दोबारा मत दोहराइए ।
  • पैसा वास्तव में सिर्फ एक विचार है।
  • बोलना आसान है। अपनी आँखों से सुनना सीखिए। एक्शन सचमुच शब्दों से अधिक जोर से बोलते हैं।आदमी जो कहता है उससे अधिक ये देखिये कि वो करता क्या है।
  • जिस क्षण आप पैसिव इनकम और पोर्टफोलियो इनकम को अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा बना लेंगे, आपकी ज़िन्दगी बदल जायेगी। वे शब्द हक़ीकत बन जायेंगे।
  • आप कुछ गलतियाँ करेंगे, लेकिन अगर आप उन गलतियों से सीखते हैं, तो वे गलतियाँ बुद्धिमत्ता बन जायेंगी और बुद्धिमत्ता अमीर बनने के लिए ज़रूरी है।
  • जैसा कि मैंने कहा, काश मैं ये कह पाता कि ये आसान था। ऐसा नहीं था, लेकिन ये कठिन भी नहीं था। लेकिन बिना किसी प्रबल कारण या उद्देश्य के, जीवन में कुछ भी कठिन है।
  • वो गेम खोजिये जिसमे आप जीत सकते हैं, और फिर अपनी लाइफ उसे खेलने में लगा दीजिये; और जीतने के लिए खेलिए।
  • नहीं कर सकते की शक्ति: नहीं कर सकते मजबूत लोगों को कमजोर बनाता है, उन्हें अँधा कर देता है जो देख सकते हाँ, खुश लोगों को दुखी कर देता है, बहादुर लोगों को डरपोक बना देता है,प्रतिभाशाली व्यक्ति से उसकी प्रतिभा छीन लेता है, अमीर लोगों की बेकार सोच का कारण बन जाता है, और हमारे अन्दर मौजूद उस महान व्यक्ति की उपलब्धियां सीमित कर देता है।
  • नयी चीजों को ट्राई करने के लिए तैयार रहने और गलतियाँ करने के बारे में एक सबसे अच्छी बात ये है कि गलतियाँ करना आपको विनम्र बनाता है। जो लोग विनम्र होते हैं वे घमंडी लोगों से अधिक सीखते हैं।
  • बुद्धी समस्या का समाधान करती है और पैसे पैदा करती है। बिना वित्तीय ज्ञान के पैसा जल्द ही खोया हुआ पैसा बन जाता है।

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …