रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

  • बेचने की काबिलियत बिजनेस में नंबर वन स्किल है। अगर आप बेच नहीं सकते तो बिजनेस ओनर बनने की चिंता मत करिए।
  • बहुत सारे लोग सोचने में बहुत आलसी होते हैं। कुछ नया सीखने की बजाये, वे एक ही विचार के बारे में दिन-रात सोचते हैं।
  • शिक्षा सस्ती है; अनुभव महंगा है।
  • ज़िन्दगी में कोई गलतियाँ नहीं होतीं, बस सीखने के अवसर होते हैं।
  • जब आपको सोचने के लिए मजबूर किया जाता है, तब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं। जब आप अपनी मानसिक क्षमता का विस्तार करते हैं, आपकी दौलत बढ़ जाती है।
  • गलतियाँ करना महान बनने के लिए काफी नहीं है। आपको गलतियां स्वीकार करना होगा, और फिर सीखना होगा कि कैसे उस गलती को अपने फायदे में बदल दें।
  • आज की तेजी से बदलती दुनिया में, जो लोग रिस्क नहीं ले रहे हैं वे ही रिस्क टेकर्स हैं।
  • कल केवल ड्रीमर्स और लूजर्स के माइंड में एग्जिस्ट करता है।
  • बहाने बहुत सस्ते होते हैं इसीलिए गरीब इसे बहुत ज्यादा अफोर्ड कर लेते हैं।
  • लोगों को जागना चाहिए और समझना चाहिए कि ज़िन्दगी आपके लिए इंतज़ार नहीं करती। अगर आपको कुछ चाहिए, तो उठिए और और उसके पीछे भागिए।
  • अगर आप रिच बनना चाहते हैं तो बस अधिक से अधिक लोगों को सर्व करिए।
  • जब लोगों में दोष होता है, तो उन्हें दोष देना अच्छा लगता है।
  • हम में से हर एक अन्दर एक डेविड और एक गोलिऐथ है। (डेविड गोलिऐथ की कहानी)
  • जैसे हैं वैसे बने रहना आसान है लेकिन बदलना आसान नहीं है। अधिकतर लोग आजीवन वैसे ही बने रहते हैं।
  • पैसा बनाने के लिए पैसे की ज़रूरत नहीं होती।
  • अपने डर और संदेह का सामना करिए, और आपके सामने नयी दुनिया खुल जायेगी।
  • एक विनिंग स्ट्रेटेजी में लूजिंग भी शामिल होना चाहिए।
  • अगर आप कहीं जाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा है कि आप किसी ऐसे को खोज लें जो पहले ही वहां पहुँच चुका हो।
  • अमीर विलासिता वाली चीजें अंत में खरीदते हैं, जबकि गरीब और मिडल क्लास पहले विलासितापूर्ण चीजें खरीदना चाहता है। क्यों? भावनात्मक अनुशासन।
  • एक सफल बिजेनस ओनर उर इन्वेस्टर होने के लिए आपको जीता या हार के प्रति भावनात्मक रूप से न्यूट्रल होना होगा। जीतना और हारना बस खेल का हिस्सा हैं।

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …