स्वास्थ्य पर नारे Health Slogans in Hindi

स्वास्थ्य पर नारे Health Slogans in Hindi

वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष 7 अप्रैल को पूरे विश्व भर में लोगों के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। WHO के द्वारा जेनेवा (Geneva) में वर्ष 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा रखी गयी जहाँ 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिये फैसला किया गया था। विश्व स्वास्थ्य दिवस के रुप में वर्ष 1950 में पूरे विश्व में इसे पहली बार मनाया गया था। WHO के द्वारा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के खास विषय पर आधारित कार्यक्रम इसमें आयोजित होते हैं।

तंददुरुस्त रहन-सहन की आदत के प्रोत्साहन और लोगों के जीवन के लिये अच्छे स्वास्थ्य को जोड़ने के द्वारा जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में विश्व स्वास्थ्य दिवस ध्यान केन्द्रित करता है। AIDS और HIV से मुक्त और स्वस्थ दुनिया बनाने के लिये उन्हें स्वस्थ बनाये और बचाने के लिये इस कार्यक्रम के द्वारा आज के जमाने के युवा को भी लक्ष्य बनाया जाता है।

आगे पढ़िए स्वास्थ्य से जुड़े कुछ नारे (Slogans):

  • स्वस्थ रहें हम सब, स्वच्छ रहें हम सब।
  • व्यायाम से स्वास्थ्य सुधरे, शरीर का ओज निखरे।
  • अच्छे स्वास्थ्य से ही जीवन, बीमारी से सब कुछ दुर्गम।
  • कर्म है हर मनुष्य का कर्तव्य, स्वस्थ हो तभी प्राप्त करेगा लक्ष्य।
  • स्वस्थ रहे शरीर तो संभव है हर काम, स्वास्थ्य यदि साथ हो तो तय करे हर मुकाम।
  • योग प्राणायाम और ध्यान करे, रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़े।
  • रोग का कारण अनियमित जीवन, जागरूक हों और लाएँ संतुलन।
  • स्वास्थ्य के प्रति बनें जागरूक, सफल जीवन का रुख।
  • स्वच्छता से स्वास्थ्य बनें, स्वास्थ्य से जीवन बने।
  • जिंदगी को रखना हो खुशहाल तो रखे स्वस्थ का ख्याल।
  • हाथ धोये साबुन से, तो रोंग मिटेंगे जीवन से।
  • सभी रोगों पर हैं एक दवाई, घर मे रखो साफ-सफाई।
  • अच्छा स्वास्थ और अच्छी समझ सबसे बड़ा धन है।
  • स्वास्थ सबसे कीमती धन है। रोज़ अपने स्वास्थ को बेहतर बनाने पर ध्यान दो।

Check Also

Hindi Diwas Slogans For Students and Children

Hindi Diwas Slogans For Students and Children

Hindi Diwas Slogans For Students: Hindi Divas is celebrated annually on 14th of September all …