Friedrich Nietzsche Hindi Quotes जर्मन फिलॉस्फर फ्रेडरिक नीत्शे के अनमोल विचार

Friedrich Nietzsche Hindi Quotes जर्मन फिलॉस्फर फ्रेडरिक नीत्शे के अनमोल विचार

  • मनुष्य सबसे क्रूर जानवर है।
  • किसी युवक को भ्रष्ट करने का पक्का तरीका है कि उसे ये निर्देश दो कि वो उससे अलग सोचने की बजाये उनका खूब सम्मान करे जो उसकी तरह सोचते हों।
  • क्या आदमी केवल भगवान की एक गलती है? या भगवान केवल आदमी की एक गलती है?
  • हर एक गहन विचारक गलत समझे जाने कि तुलना में सही समझ लिए जाने से अधिक डरता है।
  • विचार हमारी भावनाओं के साये हैं – हमेशा गहरे, खाली और सरल।
  • आस्था: ये ना जानना चाहना कि सच क्या है।
  • जितना ऊँचा हम उड़ते हैं उतना ही ना उड़ पाने वालों को छोटे लगते हैं।
  • सच्चा आदमी दो चीजें चाहता है: खतरा और खेल। इसी कारण से वो महिलाओं को सबसे खतरनाक खेलने की चीज के रूप में चाहता है।
  • बिना भयानक गहराइयों के कोई सुन्दर सतहें नहीं हैं।
  • दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, वो जो जानना चाहते हैं, और वो जो यकीन करना चाहते हैं।
  • सभी सचमुच महान विचार चलते वक़्त आते हैं।
  • सभी चीजें व्याख्या के अधीन हैं। किसी समय कौन सी व्याख्या मान्य होती है ये शक्ति पर आधारित होता है सत्य पर नहीं।
  • हकीकत में, केवल एक ही क्रिस्चियन था और वो क्रॉस पे मर गया।
  • जो प्रेमवश किया जाता है वो हमेशा अच्छे-बुरे से परे होता है।
  • मुझे केवल कागज़ का एक टुकड़ा और लिखने के लिए कुछ चाहिए, और तब मैं दुनिया को उलट सकता हूँ।
  • मौन बदतर है; सभी सत्य जिन्हें मौन रखा जाता है जहरीले बन जाते हैं।
  • आपकी अंतरात्मा की आवाज़ क्या कहती है? – “आपको वो व्यक्ति बन जाना चाहिए जो आप हैं”.
  • अदृश्य धागे सबसे मजबूत बंधन होते हैं।
  • शायद मैं सबसे अच्छा कारण जानता हूँ कि क्यों अकेला मनुष्य ही है जो हँसता है; क्योंकि केवल वही है जो इतनी अधिक पीड़ा उठाता है कि उसने हंसी का आविष्कार कर लिया है।
  • हमेशा की तरह आज भी, लोग दो ग्रुप्स में होते हैं: गुलाम और आजाद मनुष्य। जिस किसी के पास भी दिन का दो-तिहाई हिस्सा खुद के लिए नहीं है, वो गुलाम है; चाहे वो जो भी हो: एक राजनेता, एक बिजनेसमैन, एक अधिकारी, या एक विद्वान्।

Check Also

Danavulapadu Jain Temple, Kadapa District, Andhra Pradesh, India

Danavulapadu Jain Temple, Kadapa District, Andhra Pradesh, India

Danavulapadu Jain Temple is an ancient Jain center located in Danavulapadu village, within the Jammalamadugu …