Bruce Lee Quotes in Hindi ब्रूस ली के प्रेणादायक विचार

Bruce Lee Quotes in Hindi ब्रूस ली के प्रेणादायक विचार

ब्रूस ली (27 नवंबर, 1940 – 20 जुलाई, 1973) अमेरिका में जन्मे, चीनी हांगकांग अभिनेता, मार्शल कलाकार, दार्शनिक, फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, विंग चुन के अभ्यासकर्ता और जीत कुन डो अवधारणा के संस्थापक थे। कई लोग उन्हें 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली मार्शल कलाकार और एक सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में मानते हैं। वे अभिनेता ब्रैनडन ली और अभिनेत्री शैनन ली के पिता भी थे। उनका छोटा भाई रॉबर्ट एक संगीतकार और द थंडरबर्ड्स नामक हांगकांग के एक लोकप्रिय बीट बैंड का सदस्य था।

  • हमेशा अपने वास्तिक रूप में रहो, खुद को व्यक्त करो, स्वयं में भरोसा रखो, बाहर जाकर किसी और सफल व्यक्तित्व को मत तलाशो और उसकी नक़ल मत करो।
  • गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो।
  • मैं उस आदमी से नहीं डरता जिसने 10,000 किक्स की प्रैक्टिस एक बार की हो, बल्कि मैं उस आदमी से डरता हूँ जिसने एक किक की प्रैक्टिस 10,000 बार की हो।
  • अगर आप अपनी ज़िन्दगी से प्यार करते हैं तो वक़्त मत बर्वाद करें, क्योंकि वो वक़्त ही है जिससे ज़िन्दगी बनी होती है।
  • जितना एक मूर्ख वयक्ति किसी बुद्धिमानी भरे उत्तर से नहीं सीख सकता उससे अधिक एक बुद्धिमान एक मूर्खतापूर्ण प्रश्न से सीख सकता है।
  • अगर आप हर चीज में अपने लिए एक सीमा निर्धारित कर देंगे, शारीरिक या कुछ और; वो आपके काम, आपके जीवन मे फ़ैल जायेगा। कोई सीमाएं नहीं हैं। सिर्फ पठार हैं और आपको वहाँ रुकना नहीं है, आपको उनसे आगे जाना है।
  • मैं इस दुनिया में आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नहीं हूँ और आप इस दुनिया में मेरी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए नहीं हैं।
  • ज्ञान आपको शक्ति देगा, लेकिन चरित्र सम्मान देगा।
  • ध्यान दीजिये कि सबसे कठोर पेड़ सबसे आसानी से टूट जाते हैं, जबकि बांस या विलो हवा के साथ मुड़कर बच जाते है।
  • यदि आप किसी चीज के बारे में सोचने में बहुत अधिक समय लगाते हैं, तो आप उसे कभी कर नहीं पाएंगे।
  • अमरता की कुंजी पहले एक याद रखने लायक जीवन जीने में हैं।
  • चीजों को ऐसे लें जैसी वे हैं। जब घूँसा मारना हो तब घूंसा मारें। जब लात मारनी हो लात मारें।
  • जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।
  • जैसा आप सोचते हैं, वैसा आप बन जायेंगे।
  • दिखावा करना किसी मूर्ख का अपना महत्त्व दिखाने का तरीका है।
  • हालात भाड़ में जाए, मैं अवसरों का निर्माण करता हूँ।
  • सचमुच जीना दूसरों के लिए जीना है।
  • ये रोज का बढ़ना नहीं बल्कि रोज का घटना है। जो बेकार है उसे हटा दो।
  • एक आसान जीवन के लिए प्रार्थना मत करो, ऐसी शक्ति के लिए प्राथना करो जिससे एक कठिन जीवन जी सको।
  • खुश रहो लेकिन कभी संतुष्ट मत रहो।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …