Bruce Lee Quotes in Hindi ब्रूस ली के प्रेणादायक विचार

Bruce Lee Quotes in Hindi ब्रूस ली के प्रेणादायक विचार

  • शक करने वाले बोले,
    “आदमी उड़ नहीं सकता,”
    काम करने वाले बोले,
    “हो सकता है, लेकिन हम प्रयास करेंगे,”
    और आखिरकार एक चमकती सुबह वे ऊपर उड़ गए
    जबकि शक करने वाले नीचे से देखते रह गए।
  • असफलता से डरो मत असफलता नहीं, बल्कि छोटा लक्ष्य बनाना अपराध है। महान प्रयसों में असफल होना भी शानदार होता है।
  • अगर तुम कल फिसलना नहीं चाहते तो आज सच बोल दो।
  • जानना काफी नहीं है, हमें उसे लागू करना चाहिए। इच्छा रखना काफी नहीं है, हमें करना चाहिए।
  • एक अच्छा शिक्षक अपने ही प्रभाव से अपने विद्यार्थियों को बचाता है।
  • दूसरों की आलोचना करना और उनकी भावना को ठेस पहुँचाना आसान है, लेकिन खुद को जानना पूरी ज़िन्दगी ले लेता है।
  • जितना अधिक हम चीजों को महत्त्व देते हैं उतना कम हम खुद को मान देते हैं।
  • जीवन की लड़ाई में हमेशा शक्तिशाली या तेज व्यक्ति नहीं जीतता। बल्कि अभी या बाद में जो जीतता है वो वो होता है जो सोचता है कि वो जीत सकता है।
  • जो अनभिज्ञ हैं कि वे अँधेरे में चल रहे हैं वे कभी प्रकाश की तलाश नहीं करेंगे।
  • सभी ज्ञान आत्म – ज्ञान की ओर ले जाता है।
  • बात ये है कि बहता हुआ पानी कभी सड़ता नही है, इसलिए बस बहते रहो।
  • कल की तैयारी आज का मुश्किल काम है।
  • सफल योद्धा औसत आदमी है जिसके पास लेज़र जैसा फोकस है।
  • किसी भी चीज का अधिकार मन में शुरू होता है।
  • अगर मैं तुम्हे कहूं कि मैं अच्छा हूँ तो शायद तुम कहोगे कि मैं घमंड कर रहा हूँ। लेकिन अगर मैं कहूं कि मैं अच्छा नहीं हूँ तो तुम जानते हो कि मैं झूठ बोल रहा हूँ।
  • याद रखिये कोई भी व्यक्ति तबतक नहीं हारता जब तक वो हिम्मत नहीं हारता।
  • अभ्यास परिपूर्ण बनाता है। लम्बे समय तक अभ्यास करने के बाद, हमारा काम प्राकृतिक, कौशलपूर्ण, तेज और स्थिर हो जाता है।
  • नकारात्मक विचारों को अपने मन में प्रवेश करने की अनुमति ना दें क्योंकि वे वो झंखाड़ होती हैं जो आत्म-विश्वास कम कर देती हैं।
  • अतिरिक्त प्रयास करने को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बना लें।
  • कभी भी मुसीबत को तब तक मुसीबत में ना डालें जब तक मुसीबत आपको मुसीबत में ना डाले। मैं जानबूझ कर किसी का अपमान नहीं करूँगा, ना ही आसानी से अपमानित होउंगा।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …