Aristotle Quotes in Hindi अरस्तु के अनमोल विचार

Aristotle Quotes in Hindi अरस्तु के अनमोल विचार

  • अच्छी शुरुआत से आधा काम हो जाता है।
  • शिक्षा बुढ़ापे के लिए सबसे अच्छा प्रावधान है।
  • उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इस लिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अन्दर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अन्दर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वो हैं जो हम बार बार करते हैं, इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।
  • अपने दुश्मनों पर विजय पाने वाले की तुलना में मैं उसे शूरवीर मानता हूं जिसने अपनी इच्छाओं पर विजय प्राप्त कर ली है; क्योंकि सबसे कठिन विजय अपने आप पर विजय होती है।
  • कोई भी क्रोधित हो सकता है- यह आसान है, लेकिन सही व्यक्ति से सही सीमा में सही समय पर और सही उद्देश्य के साथ सही तरीके से क्रोधित होना सभी के बस कि बात नहीं है और यह आसान नहीं है।
  • शिक्षा की जड़ें कड़वी होती है लेकिन फल मीठे होते है।
  • अपने आप को जानना ही ज्ञान की शुरुआत है।
  • हम वो है जो हम बार बार करते है। उत्कृष्टता कोई तरीका नहीं बल्कि आदत है।
  • लोकतंत्र तब है जब किसी अमीर की जगह कोई गरीब देश का शासक हो।
  • एक दोस्त क्या है? दो शरीर में रहने वाली एक आत्मा।
  • शिक्षित मन की यह पहचान है की वो किसी भी विचार को स्वीकार किए बिना उसके साथ सहज रहे।
  • आशा जागते हुए देखा गया स्वप्न है।
  • प्रसन्नता स्वयं हमारे ऊपर निर्भर करती है।
  • हमारे जीवन के गहनतम अंधकार के वक़्त हमें अपना ध्यान रोशनी देखने पर केंद्रित करना चाहिए।
  • बिना पागलपन के स्पर्श के किसी भी महान दिमाग का अस्तित्व नहीं होता है।
  • सीखना कोई बच्चों का खेल नहीं है, हम बिना दर्द के नहीं सीख सकते है।
  • दोस्त बनना एक जल्दी का काम है लेकिन दोस्ती एक धीमी गति से पकने वाला फल है।
  • मन की ऊर्जा ही जीवन का सार है।
  • एक अच्छा इंसान और एक अच्छा नागरिक बनना एक बात नहीं है।
  • जो एक अच्छा अनुयायी नहीं बन सकता वो एक अच्छा लीडर भी नहीं बन सकता।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …