माँ की ममता - Mother's Day Special Hindi Bal Kavita

माँ की ममता: मातृ दिवस पर हिंदी कविताएँ

मेरी मम्मी

मेरी मम्मी सबसे अच्छी।
सुन्दर सुन्दर प्यारी प्यारी।।

हँसकर सुबह वो मुझे जगाती।
मीठा जूस और दूध पिलाती।।

जब भी मैं हूँ रूठ जाता।
मीठी सी कोई बात सुनाती।।

जब भी पापा मुझको डांटे।
मम्मी ही है मुझे बचाती।।

सुन्दर सुन्दर ढेरों खिलौने।
मम्मी ही मुझको दिलवाती।।

रोज रात को मेरी मम्मी।
मुझको एक लोरी है सुनाती।।

उसमें हँसता चंदा मामा।
और परियाँ गीत है गाती।।

~ मंजरी शुक्ला

Check Also

Population Explosion - English Poetry about Population

Population Explosion: Poetry On Over Population

Population Explosion: In biology or human geography, population growth is the increase in the number …