रिमझिम बरसता सावन होगा
ऐसा सुन्दर सपना, अपना जीवन होगा
प्रेम की गली में एक छोटा सा घर बनायेंगे
कलियाँ ना मिले ना सही, काँटों से सजायेंगे
बगिया से सुन्दर वो बन होगा
तेरी आँखों से सारा, संसार मैं देखूंगी
देखूंगी इस पार या, उस पार मैं देखूंगी
नैनो को तेरा ही, दर्शन होगा
फिर तो मस्त हवाओं के हम झोंकें बन जायेंगे
नैना सुन्दर सपनों के झरोखे बन जायेंगे
मन आशाओं का दर्पण होगा
~ आनंद बक्षी
गीतकार: आनंद बक्षी
गायक: लता – रफी
संगीतकार: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
चित्रपट: जीवन मृत्यू (1970)
Kids Portal For Parents India Kids Network