सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है? Largest Peninsula in the World

सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन-सा है? Largest Peninsula in the World

दुनिया में कई पेनिन्सुला यानी प्रायद्वीप हैं, जैसे भारतीय प्रायद्वीप और यूरोप के कुछ प्रायद्वीप लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी में से सबसे बड़ा कौन-सा है? यह सवाल अक्सर स्कूल, एग्जाम और जनरल नॉलेज में पूछा जाता है।

Largest Peninsula in the World: सबसे बड़ा प्रायद्वीप

अरब प्रायद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा पेनिन्सुला है। यह 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

यह आकार में इतना बड़ा है कि कई देशों को मिलाकर भी इतना क्षेत्र नहीं बनता है। अरब पेनिन्सुला दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित है। यह तीन ओर से पानी से घिरा हुआ है – पश्चिम में लाल सागर दक्षिण में अरब सागर पूर्व में फारस की खाड़ी और उत्तर दिशा में यह एशिया की मेनलैंड यानी मुख्यभूमि से जुड़ा हुआ है।

इसमें कौन-कौन से देश हैं?

अरब प्रायद्वीप में कई देश हैं जिनमें सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत शामिल हैं। ये देश अपनी रेगिस्तानी संस्कृति, प्राकृतिक तेल तथा गैस संसाधनों के लिए जाने जाते हैं।

क्यों खास है?

अरब पेनिन्सुला में तेल और प्राकृतिक गैस के बड़े भंडार पाए जाते हैं। यहां दुनिया के बड़े रेगिस्तान भी मौजूद हैं। साथ ही मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थल यहीं स्थित हैं। यह पुराने समय से कारोबार और सभ्यता का प्रमुख केंद्र भी रहा है।

Check Also

Pinjore Heritage Festival: Music & Crafts in the Mughal Gardens

Pinjore Heritage Festival: Music & Crafts in the Mughal Gardens

Pinjore Heritage Festival – One of the oldest yet well maintained Mughal Gardens of the …