Kumbh Mela Images

इसलिए खास रहेगा 2019 का साल

वर्ष 2018 समाप्त होने को है और आने वाला वर्ष 2019 कई मायनों में खास है। इस वर्ष न केवल हमारे देश में अगले 5 सालों के लिए केंद्र सरकार का फैसला होना है, देश-दुनिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप समेत कई बड़े इवैंट्स भी इस वर्ष होंगे। आने वाले वर्ष में इन पर सबकी नजर रहेगी

प्रयागराज कुम्भ मेला (15 जनवरी से 8 मार्च):

कुम्भ 12 साल में एक बार होने वाला विश्व का सबसे विशाल मेला है। हिन्दुओं के इस आयोजन में देश तथा दुनिया भर से लोग स्नान करने के लिए आते हैं। इस साल 15 जनवरी से 8 मार्च के बीच यह मेला प्रयागराज (इलाहाबाद) में होगा।

एयरो इंडिया 2019 (20 से 24 फरवरी):

बेंगलूर में एशिया की सबसे बड़ी मिलिट्री एविएशन एग्जीबिशन होने जा रही है। इस इवैंट में एयरोस्पेस और डिफैंस कम्पनियों की एग्जीबिशन लगेगी, साथ ही लोगों के लिए शानदार एयर शो भी होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 (अप्रेल-मई):

लोकसभा चुनाव 2019 का सबसे बड़ा इवैंट होगा जिसमें मतदाता अगली सरकार चुनेंगे। चुनावों में 2014 में भारी बहुमत से सत्ता में आई भाजपा को कांग्रेस समेत महागठबंधन कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगा जिसकी तैयारी साल की शुरुआत में ही जारी रहेगी।

7 राज्यों में चुनाव:

लोकसभा चुनाव के साथ में 7 राज्यों में भी चुनाव होने हैं। आंध्रप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इनमें शामिल हैं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप (30 मई से 14 जुलाई):

इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जाएगा। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत अपना तीसरा विश्व कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम वर्ल्ड कप भी हो सकता है।

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप (7 जून से 7 जुलाई):

इस साल फ्रांस के 9 शहरों में महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जाएगा। उद्घाटनी मैच पैरिस में तथा फाइनल ल्योन में होगा।

दो सूर्य ग्रहण (जुलाई और दिसम्बर):

साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को लगेगा जो चिली, अर्जेंटीना तथा दक्षिण प्रशांत के कई इलाकों में नजर आएगा। इसके बाद दिसम्बर में दूसरा सूर्य ग्रहण अरब प्रायद्वीप तथा दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

चांद पर इंसान के 50 साल:

2019 में चांद पर इंसान के पहले कदम रखने के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। 20 जुलाई 1969 को अपोलो ११ यान से नील आर्मस्ट्रांग चांद पर पहुंचने वाले पहले इंसान बन गए थे। इस ऐतिहासिक पल को इस साल 50 साल पूरे होने जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र: मूल भाषाओँ का वर्ष:

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2019 को ‘ईयर ऑफ द इंजीनियस लैंग्वेज’ घोषित किया है। इसका मकसद विश्व की मूल भाषाओँ के प्रति लोगों में जगरुरता पैदा करना तथा इन्हें प्रोत्साहित करना है।

ये भी होगा खास:

  • भारत की जी.डी.पी. पहली बार ब्रिटेन की जी.डी. पी. से अधिक होगी।  साल 2018 – 19 में भारत की जी.डी.पी. में 8.2 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है और रिजर्व बैंक के हिसाब से अप्रैल 2019 तक इसमें 7.4 प्रतिशत की वृद्धि होगी। माना जा रहा है कि 200 साल तक राज करने वाले ब्रिटेन की जी.डी.पी. को भी भारत 2019 में पछाड़ देगा।
  • साल 2019 में पहली बार ऐसा होने वाला है जब पूरी दुनिया में जवान लोगों की संख्या 50 पार उम्र वालों में ज्यादा होगी। एक रिपोर्ट के हिसाब से साल 2019 में 1946 से 64 के बीच जन्मे लोगों की संख्या मिलेनियल्स यानी 1981 से 96 के बीच जन्मे लोगों की संख्या से कम हो जाएगी।
  • साल 2019 में दुनिया की आधी जनसंख्या ऑनलाइन हो जाएगी जिनमें से अधिकतर भारतीय होंगे।  यह बहुत रोचक बात है क्योंकि बीते कुछ सालों में भारत ने अपनी ऑनलाइन उपस्थिति बहुत तेजी से जताई है। सस्ते डेटा पैक और तेजी से बढती यूथ जनसंख्या ने भारत को इंटरनैट की दुनिया में टॉप पर ला दिया है। 
  • चीन पहली बार मानव रहित सैटेलाइट चांद पर उतारेगा।
  • इसराईल भी चांद को अपना टार्गेट बनाएगा जिसका स्पैरो लैंडर नामक सैटेलाइट चांद पर उतरने वाला पहला गैर-सरकारी मिशन होगा।  यह ऐतिहासिक घटना नील आर्मस्ट्रांग के 1969 में  हुए पहले अंतरिक्ष के मिशन के ठीक 50 साल बाद होगी।
  • साथ ही 2019 में दुनियाभर में कानूनी रूप से बिकने वाले गांजे का बाजार भी बढ़ेगा।  यह गांजा मिर्गी, इल्जाइमर समेत बहुत-सी बिमारियों के इलाज  के लिए प्रयोग होगा।  यह इंडस्ट्री करीब 12 खरब रुपयों से भी ज्यादा की होगी।

Check Also

These empowered women challenged conventions - International Women's Day Special

These empowered women challenged conventions: International Women’s Day Special

IWD Special: These empowered women challenged conventions Shoot At Sight: Nisha Pahuja – Empowered women …