आइए परी लोक में चलें

आइए परी लोक में चलें

राजा-रानियों, जादू तथा परियों से संबंधित कहानियां ऐसी हैं जो हम में से सभी ने बचपन में पढ़ी या सुनी होगी ओर ऐसा अक्सर नहीं होता है कि ये जादूमयी स्थल उसी तरह दिखते होंगे जैसी आपने कल्पना की होगी। ये ऐसी आकर्षक पर्यटक स्थल हैं जिनकी रचना परीकथाओं से प्रेरणा लेकर की गई होगी। पुरे विश्व में कई जादुई स्थल होंगे परन्तु ये कुछ ऐसे स्थल हैं जहां कदम रखते ही आपको एहसास होगा कि आप एक अलग ही देश-काल में पहुंच गए हों।

Next Prev
Hoh Rainforest, Washington state, USA

होह रेन फरैस्ट वाशिंगटन (अमेरिका)

पूरी सर्दियों के दौरान इस वर्षावन में लगातार वर्षा होती रहती है। इस कारण प्रतिवर्ष 140 से 170 इंच तक वर्षा यहां होती है। इसके परिणामस्वरूप यहां शंकुधारी तथा पतझड़ी पौधों की प्रजातियों पैदा होती रहती हैं। यह वर्षावन नर्म वर्षावन की सर्वाधिक खूबसूरत तथा बढ़िया उदाहरण है। इसी के चलते यह अमेरिका के सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राजा-रानियों, जादू तथा परियो से संबंधित कहानियां ऐसी है जो हम में से सभी ने बचपन में पढ़ी या सुनी होगी और ऐसा अक्सर नहीं होता है कि ये जादूमयी स्थल उसी तरह दिखते होंगे जैसी आपने कल्पना की होगी। ये ऐसे आकर्षक पर्यटन स्थल हैं जिनकी रचना परीकथाओं से प्रेरणा लेकर की गई होगी। पूरे विश्व में कई जादुई स्थल होंगे परन्तु ये कुछ ऐसी स्थल है जहां कदम रखते ही आपको एहसास होगा कि आप एक अलग ही देश-काल में पहुंच गए हों।

Colmar, France

लिटल वेनिस, कोलमार, फ़्रांस

लिटल वेनिस नामक यह जादुई जिला कोइफ़ल्स से शुरू होता है, मछुआरों के जिले से गुजरता हुआ ट्यूकेने तथा सैट पियरे पुलों तक जाता है। इस तरह यह क्रूटनाऊ की शुरुआत है। इसमें मूलतः शराब बनाने वाले, बागवानी करने वाले तथा किश्ती चलाने वाले रहते हैं। क्रूटनाऊ ट्युरेने स्ट्रीट तक फैल हुआ है जिसे 1674 में मार्शल ने इस शहर में अपने विजयी प्रवेश के तौर पर अपने अधीन कर लिया था। यहां किश्ती की सवारी की जा सकती है।

Chateau De Chinon, France

शैट्यू डी शिनोनशियू फ़्रांस

शैट्यू डी शिनोनशियू फ़्रांस की लोइरे वैली का ऐसा महल है जहां सर्वाधिक पर्यटन आते हैं और इसकी सबसे अधिक तस्वीरें ली जाती है। इसे अक्सर ‘द लेडीज शैट्यू’ कहा जाता है क्योंकि इसके डिजाइन पर महिलाओं का ही अधिक प्रभाव रहा है।

Neuschwanstein Castle, Germany

न्यूख्वांस्टीन कासल, बवारिया (जर्मनी)

1886 में किंग लुडविग द्वितीय की मृत्यु के बाद यह स्थल सार्वजनिक तौर पर खोल दिया गया था। इस शर्मीले राजा ने इस महल का निर्माण सार्वजनिक जीवन से खुद को दूर करने हेतु करवाया था। अब असंख्य लोग उसकी यह निजी शरण स्थली देखने आते हैं। प्रतिवर्ष ‘परी कथाओ के राजा के इस महल’ को देखने लगभग 14 लाख आते हैं।

Abbaye Du Mont Saint Michel, France

अब्बाय डू मोंट सेंट मिशेल (फ़्रांस)

मोंट सेंट मिशेल का यह ईसाई मठ मध्ययुगीन भवन निर्माण कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसका धार्मिक तथा सामरिक महत्व है। यहां उठने वाली लहरें विश्व की सर्वाधिक खतरनाक लहरों में से हैं। कभी-कभी शांत लहरों के मध्य स्थित एक चोट पर बना यह मठ आपका सामना किसी भी समय भयंकर लहरों से करवा सकता है

Carmel by the sea, California

कार्मल बाय द सी. कैलिफिनिर्या (अमेरिका)

वर्ष-दर-वर्ष अमेरिका के टाप 10 पर्यटन स्थलों में शुमार कार्मल बाय द सी एक शानदार यूरोपीय शैली में निर्मित गांव है जो शानदार सफेद बालू वाले एक बीच में थोड़ा ऊंचाई पर बसा हुआ है। यहां के आकर्षक होटल तथा सराय आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के अतिरिक्त आपको कार्मल शॉप्स, रेस्तरां तथा कला दीर्घाएं देखने को मिलेंगी जो एक अविस्मरणीय अनुभव जैसा है।

Next Prev

Check Also

BINU DANCE OF BAHAG BIHU

Bohag Bihu Festival Information: Assam Festival Rongali Bihu

Bohag Bihu Festival Information: The Rongali Bihu is the most important among all the three …