इतिहास की सर्वाधिक बुरी गलतियां

इतिहास की सर्वाधिक बुरी गलतियां

1जे. के. रोलिंग को इंकार
जब ब्लूम्सबरी के चेयरमैन की आठ वर्षीया बेटी ऐलिस ने हैरी पॉटर की पाण्डुलिपि प्रकशित करने की सलहा दी उससे पहले लगभग बारह प्रकाशन गृह इसे प्रकाशित करने से इनकार कर चुके थे। इन किताबों से रोलिंग ने १ एक बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

2बिटकॉइंस फेकना
जेम्स होवल्स ने 2009 में 7500 बिटकॉइंस खरीदी थी जब उनका कोई मूल्य नहीं था। 2013 में एक बिटकॉइन की कीमत 911 डॉलर हो गई थी जिससे इसे 6.7 मिलियन डॉलर के शेयर मिलने थे परन्तु एक समस्या थी? उसने बिना एक मिनट सोचे हार्ड ड्राइव फेक दी थी।

3गूगल को 1 मिलियन डॉलर में न खरीदना
गूगल के संस्थापक लॉरी पेज एंड सरजी ब्रिन ने 1999 में एक्साइट कंपनी के सीईओ जॉर्ज बेल्ल से मिल कर कहा था की वे इस सर्च इंजन को 1 मिलियन डॉलर में डॉलर में बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। बेल्ल ने पेशकश ठुकरा दी थी। आज गूगल का मूल्य 365 बिलियन डॉलर है।

4हिटलर को गोली न मारना
1914 में ब्रिटिश फौजी हैनरी टैन्डी का सामना घायल तथा निहते अडोल्फ़ हिटलर से एक गढ़े में हुआ था परन्तु हैनरी ने उसे गोली न मारने का निर्णय लिया (हांलाकि इस कहानी की विश्वसनीयता पर विवाद है)।

5एक की बजाये 610000 शेयर बेचना
2005 में जापानी व्यापारी ने एक तथाकथित बड़ी गलती करते हुए 190 मिलियन यूरो का घाटा करवाया था। उसने 610000 शेरयो को 1 येन (जापानी मुद्रा) में बेच दिया था जबकि उसे 1 शेयर 610000 येन में बेचना चाइए था।

6चंगेज़ी खान को गुस्सा दिलाना
मंगोल सम्राट चंगेज़ खान 13वि शताब्दी में पडोसी ख्वारेजामिद साम्राज्य (आधुनिक ईरान / इराक) के अला अद – मोहम्मद शाह के साथ कूटनीतिक तथा व्यापारिक सम्बन्ध कायम करने की इच्छुक था। जब उसकी पेशकश ठुकरा दी गई और एक मंगोल राजनयिक का सर कलम कर दिया गया तोः चंगेज़ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। उसने दो लाख सैनिक भेज कर उस साम्राज्य को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

7ब्रायन आक्टन तथा जैन कूम को नौकरी न देना
प्रोग्रामर्स ब्रायन आक्टन तथा जैन कूम को 2009 में फेसबुक ने नौकरी देने से इंकार कर दिया था। एक वर्ष बाद ही फेसबुक ने 19 बिलियन डॉलर्स व्हाट्सप्प के लिए अदा किए। व्हाट्सप्प वह कंपनी थी जिसे इस जोड़ी ने नौकरी न मिलने के बाद विकसित किया था।

8ब्रायन पूल तथा टर्मलोस को साइन करना
1962 रिकॉर्ड कंपनी डेक्का ने लंदन में अपने स्टूडियो में दो म्यूजिक बैंड्स का ऑडिशन लिया था। उन्होंने ब्रायन पूल तथा टर्मलोस को सिग्न करने का निर्णय लिया था। एक को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था और वह बंद था लिवरपूल का बीटल्स जो आगे चलकर विश्व का सर्वाधिक प्रसिद्ध बंद बना।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …