डॉ. राममनोहर लोहिया: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता

डॉ. राममनोहर लोहिया: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता

जब तक समाज में ऊंच-नीच रहेगी, तब तक सच्चा समाजवाद संभव नहीं।’ ये विचार ही डॉ. राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) के सम्पूर्ण जीवन का सार थे। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि युगदृष्टा, चिंतक और समाज सुधार के नायक थे।

उनका जीवन अन्याय, विषमता और असमानता के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने सत्ता नहीं, समाज को बदलने का सपना देखा और अपने जीवन की हर सांस इसी उद्देश्य को समर्पित कर दी।

डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी: विचार, संघर्ष और समाजवाद की अमर ज्योति

नाम: डॉ. राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia)
जन्म: 23 मार्च 1910 (अकबरपुर, उत्तर प्रदेश)
मृत्यु: 12 अक्टूबर 1967 (उम्र 57 वर्ष) नयी दिल्ली
परिवार: चन्दा देवी (माता), श्री हीरालाल (पिता)
शिक्षा:
  • कोलकाता विश्वविद्यालय (बीए)
  • हम्बोल्ट विश्वविद्यालय, बर्लिन (पीएच डी)
राजनीतिक दल:
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • प्रजा समाजवादी पार्टी
  • संयुक्त समाजवादी दल

डॉ. लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अकबरपुर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा काशी विद्यापीठ और कोलकाता से हुई, इसके बाद वह जर्मनी के बर्लिन विश्वविद्यालय गए, जहां उन्होंने ‘भारत की विदेशी नीति’ पर पीएच. डी. की। वहां का अनुभव उनके समाजवादी दर्शन की नींव बना।

राजनीति में उनका सफर कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से शुरू हुआ, जिसकी स्थापना उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण और आचार्य कृपलानी के साथ की। भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। अपनी क्रांतिकारी सोच और निर्भीक वक्तव्यों के कारण उन्हें कई बार जेल जाना पड़ा, पर वह अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे।

डॉ. लोहिया का समाजवाद भारतीय संदर्भों पर आधारित था। वह मानते थे कि समाजवाद केवल आर्थिक समानता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान भी है। उनका कहना था कि ‘जब तक गांव और शहर, स्त्री और पुरुष, उच्च और निम्न वर्गों के बीच समानता नहीं होगी, तब तक सच्चा समाजवाद संभव नहीं।’

उन्होंने पंचायती लोकतंत्र, विकेंद्रीकरण और सामाजिक न्याय के लिए ‘अंग्रेजी हटाओ‘ और ‘पानी का समान बंटवारा‘ जैसे नारे दिए।

लोहिया जी ने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के लिए भी आवाज उठाई और कहा कि ‘जब तक आधी आबादी जागृत नहीं होगी, तब तक भारत स्वतंत्र नहीं कहा जा सकता।’ उन्होंने समाज में लिंग समानता पर विशेष बल दिया। 1963 और 1967 में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीते। 12 अक्तूबर, 1967 को उनका निधन हो गया, पर उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। आज जब राजनीति भ्रष्टाचार और जातिवाद के संकट से जूझ रही है, डॉ. लोहिया के विचार हमें नए संघर्ष और परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं।

~ सुरेश कुमार गोयल, बटाला

Ram Manohar Lohia Indian Postage Stamp
Ram Manohar Lohia Indian Postage Stamp

7 unknown facts about Ram Manohar Lohia, a prominent figure in India’s freedom movement.

  • Ram Manohar Lohia was among one those who founded the Congress Socialist Party. He was selected as the secretary of the Foreign Department of the All India Congress Committee (A.I.C.C), by Jawahar Lal Nehru. He resigned from the post in 1938 and started to critically analyze Congress leadership by Mahatma Gandhi. He was sentenced to jail for two years in 1940 for giving anti-war speeches and was released by the end of 1941.
  • He became one influential figure in organizing the Quit India revolt, which was started by Gandhi in 1942. He was captured again in 1944 and was tortured in Lahore Fort. He and Jaya Prakash Narayan were released together in 1946.
  • He was the one who gave the idea of ‘Sapta Kranti‘, Seven Revolutions.
  • He guided youth on poetry, literature, arts, and aesthetics and helped them to know their own country diversely. He is known for involving the youth of the country in the freedom struggle.
  • Ram Manohar Lohia founded an organization called Hind Kisan Panchayat for the exhilaration of farmers and solving their farming-related concerns.
  • It was Ram Manohar Lohia who proposed and made Hindi the official language of India. “The use of English is a hindrance to original thinking, progenitor of inferiority feelings and a gap between the educated and uneducated public. Come; let us unite to restore Hindi to its original glory.” were his words. Janavani Divas, which is a parliamentary ritual, was also his idea.
  • He protested against the policies of the Portuguese Government and their restrictions on the natives of Goa. He was sent to jail for writing ‘Satyagraha Now‘ in Gandhi’s newspaper, Harijan.

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …