वार्षिक अंक ज्योतिष 2026: साल 2026 मूलांक 1 और 5 वालों के लिए रहेगा मंगलकारी, सूर्य होंगे मेहरबान, जानें अपना वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
Yearly Numerology Horoscope 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 सूर्य का होगा। 2026 का कुल योग (2+0+2+6= 10, 1+0= 1) 1 होगा, जिसके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। यह साल कई लोगों के लिए अवसरों और खुशियों से भरपूर रहेगा। वहीं, कुछ जातकों को अलर्ट रहना होगा। साल 2026 में मूलांक 1,5 सहित कुछ जातकों का समय भाग्यशाली रहेगा। इन्हें कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं, मूलांक 7 और 8 वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्तार से जानें न्यूमरोलॉजिस्ट नंदिता पांडेय से कि साल 2026 मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा।
Ank Jyotish Bhavishyafal 2026 : साल 2026 का आगाज हो रहा है। इसे लेकर सभी के मन में ढेर सारी उम्मीदें हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2026 सूर्य का रहेगा क्योंकि, इसका अंक (2+0+2+6= 10, 1+0= 1) 1 है और एक अंक के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं। ऐसे में यह साल कई मूलांक वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सूर्य ग्रह को नेतृत्व, ऊर्जा, साहस, सम्मान, उच्च पद आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में यह साल कई जातकों को बड़ा पद, सम्मान और तरक्की दिलाने वाला हो सकता है। वहीं, कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। साल 2026 मूलांक 1, 5 सहित कुछ जातकों के लिए बेहद उत्तम रहेगा। इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सफलता के नए मार्ग खुलते जाएंगे। लव लाइफ में भी साल बेहद सुखद रहेगा। वहीं, मूलांक 7 को कागजी कार्यों में सावधानी बरतनी होगी और मूलांक 8 को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए न्यूमरोलॉजिस्ट नंदिता पांडेय से विस्तार से जानते हैं कि आपकी जन्मतिथि के अनुसार मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए साल 2026 कैसा रहेगा।
वार्षिक अंक ज्योतिष 2026 Yearly Numerology
1वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 1: उत्तम रहेगा साल
मूलांक 1 वालों को साल 2026 में कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। यह साल आपके लिए उत्तम रहने वाला है। जीवन में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। साल की शुरुआत से ही आपको करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलने लगेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ प्रेम बढ़ेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा। हालांकि, बिजनेस ट्रिप्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहां आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। इस साल आपके अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे और जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
2वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 2: धन लाभ के बनेंगे योग
साल 2026 में मूलांक 2 वालों के लिए सुखद अनुभव रह सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस साल की शुरुआत से ही आपको लव लाइफ से जुड़े सुखद समाचार सुनने को मिलेंगे। आप अपनी आकर्षक पर्सनालिटी से अपने साथी को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ के भी योग बनते जाएंगे। हालांकि, ये आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक किसी समस्या के आने की संभावना है। ऐसे में संयम के साथ निर्णय लेने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साल के अंत में स्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होती जाएंगी और समय अनुकूल रहेगा।
3वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 3: लव लाइफ रहेगी सुखद
मूलांक 3 वालों के लिए करियर के मामले में साल 2026 बेहतरीन रहने वाला है। आपको सुखद अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। काम पर विशेष ध्यान देने से प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे और उन्नति के मार्ग प्रशस्त होते जाएंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा। आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा और इससे सुकून महसूस करेंगे। कुछ जातकों के लिए विवाह के सुंदर योग भी बनते नजर आ रहे हैं। हालांकि, आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां अधिक रह सकती हैं। ऐसे में निवेशों पर विशेष ध्यान देना होगा। साल के अंत में सोच-समझकर और शांति से निर्णय लेने से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
4वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 4: मान-सम्मान बढ़ेगा
साल 2026 में मूलांक 4 वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। आपके सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते जाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी सूझबूझ की सराहना की जाएगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस साल संयम के साथ काम करने से अधिक सफलता के मार्ग खुलेंगे। लव लाइफ में समय रोमांटिक रहेगा और आपके जीवन में ढेरों खुशियां दस्तक दे सकती हैं। साल 2026 आपके लिए एक अच्छा साल साबित होगा। आर्थिक मामलों में धन वृद्धि के अच्छे संयोग हैं। अचानक कहीं से धन लाभ भी होने की संभावना है। साल के अंत में कोई पुरस्कार या सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। हालांकि, ये अपेक्षा से कम हो सकता है।
5वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 5: जीवन में सुख-समृद्धि आएगी
मूलांक 5 वालों को साल 2026 में कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही धन लाभ की प्रबल स्थितियां भी बनती जाएंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप रचनात्मक कार्यों द्वारा भी सफलता प्राप्त कर सके हैं। जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और आर्थिक मामलों में निवेशों से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आप नए निवेश को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और धन लाभ के शुभ संयोग भी बनते जाएंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो जीवन में सुखद अनुभव बने रहेंगे। साल 2026 के अंत में मान-सम्मान में वृद्धि होगी और संतान संबंधित सुख भी प्राप्त होने की संभावना है।
6वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 6: जीवन में आएंगे बदलाव
साल 2026 में मूलांक 6 के जातकों के कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे बदलाव आ सकते हैं। आप किसी नए प्रोजेक्ट की ओर अधिक आकर्षित हो सकते हैं। नए कार्यशैली के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आपकी तुरंत निर्णय लेने की क्षमता से भी लाभ होने की संभावना है। इससे जीवन में सुखद अनुभव रहेंगे। लव लाइफ में आपसी प्रेम बढ़ता जाएगा और पार पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, परिणाम आपकी अपेक्षा से कम हो सकते हैं। साल के आखिरी में किसी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी से बचना होगा।
7वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 7: मिलेगी सफलता
मूलांक 7 वालों को साल 2026 में करियर में उन्नति मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते जाएंगे जिससे आपको सफलता आसानी से प्राप्त हो सकती है। आपको अपने पहले के अनुभव को ध्यान में रखकर अपने भविष्य के बारे में योजनाएं बनानी होंगी। ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। लव लाइफ में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और आपके जीवन में ढेरों खुशियां दस्तक दे सकती हैं। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार के कागजी काम में सावधानी बरतें। हर चीज को अच्छी तरह जांचने के बाद ही कोई भी फैसला लें, अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। साल 2026 के अंत में आप कई मामलों को लेकर काफी व्यस्त और फोकस में रह सकते हैं।
8वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 8 : सेहत पर दें विशेष ध्यान
साल 2026 मूलांक 8 के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। धन आगमन के अच्छे संयोग बनते जाएंगे और आपको सफलता प्राप्त होने के भी योग हैं। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति अधिक रह सकती हैं। ऐसे में मन अशांत रहेगा और इस साल आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। अत्यधिक तनाव और स्ट्रेस के चलते नींद की कमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। साल 2026 के अंत में मन किसी बात को लेकर थोड़ा अशांत रह सकती है।
9वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 2026 मूलांक 9 : सफलता मिलने के योग
मूलांक 9 वालों को साल 2026 में कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और आप अपने व्यवहार कुशलता से अपने विरोधियों पर भी विजय प्राप्त करेंगे। रचनात्मक कार्यों से सफलता मिलने की प्रबल स्थितियां बनेंगी। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगी। जो जातक सिंगल हैं उन्हें इस साल जीवनसाथी मिलने की संभावना है। लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे। आर्थिक मामलों में खट्टे-मीठे अनुभव रह सकते हैं। कहीं व्यय अधिक होगा तो कहीं हानि की भी आशंका है। साथ ही, आर्थिक लाभ के भी प्रबल संयोग बन रहे हैं। साल के अंत में किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है।
Kids Portal For Parents India Kids Network