गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ: आध्यात्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिनेता व गायक

गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ: आध्यात्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिनेता व गायक

जन्म: 15 अगस्त 1967 – श्री गुरुसर मोडिया, राजस्थान, भारत
राष्ट्रीयता: भारतीय
व्यवसाय: आध्यात्मिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, अभिनेता, गायक
संगठन: डेरा सच्चा सौदा
माता-पिता: मघर सिंह, नसीब कौर

गुरमीत राम रहीम सिंह का जन्म अगस्त 1967 में राजस्थान के गंगानगर जिले के श्री गुरुसदर मोइदा गांव में, एक जाट सिख परिवार में हुआ था। उनकी पिता का नाम मनहर सिंह और माता का नाम नसीब कौर हैं। गुरमीत के पिता ज़मीदार थे। राम रहीम ने अपने गांव के श्री गुरुसदर मोइदा के स्कूल में ही पढाई की थी।

23 सितंबर 1990 को, शाह सतनाम ने एक सत्संग का आयोजन किया जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से गुरमीत राम रहीम को अपने आध्यात्मिक नेतृत्व के उत्तराधिकार प्रदान किए।

गुरमीत राम रहीम सिंह ने हरजीत कौर से शादी की हैं और उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। वे सभी अपने अंतिम नाम के आखिर में इंसान का उपयोग करते हैं। उनके बेटे जसमीत की शादी पंजाब कांग्रेस के नेता हर्मिंदर सिंह जस्सी की बेटी से हुई है।

आध्यात्मिक नेता

डेरा के द्वितीय प्रमुख शाह सतनाम जी ने गुरमीत सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। सिरसा के डेरा सच्चा सौदा की कमान राम रहीम ने 90 के दशक में संभाली थी। गद्दी संभालने के बाद वे भी परंपरानुसार सत्संग, प्रवचन आदि देने लगे। इनके नेतृत्व में डेरे के भक्तों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। आमतौर पर व्यक्तिगत आध्यात्म पर केंद्रित इस संस्था को इन्होंने सामाजिक रूप से सक्रिय बनाया। इनके द्वारा कई प्रकार के सकारात्मक सामजिक कार्य किए गए, यथा:

  • सर्वधर्म समभाव का संदेश देने के लिए इन्होंने अपने नाम में सभी धर्मों के नाम शामिल किए व अपना नाम गुरमीत सिंह से बदलकर गुरमीत राम रहीम सिंह रखा।
  • जातिप्रथा की समाप्ति का आह्वान किया तथा अपने भक्तों से जातिवाचक नाम हटाकर इन्साँ नाम लगाने को प्रेरित किया।
  • कई वेश्याओं को अपनी पुत्री का दर्जा देकर अपनाया व अनुयायियों से आह्वान कर उनके घर बसाए।
  • बालिका भ्रूण ह्त्या के विरुद्ध अभियान चलाया। अनुयायियों को प्रेरित किया कि यदि एक से अधिक पुत्र हों तो दूसरे पुत्र को घर-जमाई के रूप में कन्या के मातापिता की सेवा करने को कहें।
  • सामूहिक रक्तदान अभियान आदि के कई कीर्तिमान स्थापित किए गए।
  • आपदा प्रबंधन के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन वैलफेयर फोर्स के नाम से प्रशिक्षित अनुयायियों के दल का गठन किया गया।
  • व्यापक स्तर पर सफाई अभियान छेड़ा। इसके अंतर्गत हजारों डेरा प्रेमियों द्वारा एक ही दिन में पूरे शहर की सफाई के कई अभियान संपन्न किए।
  • नशे के विरुद्ध आभियान चलाया।
  • रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती अपनाने की मुहिम चलाई।
  • MSG के नाम से कई उत्पाद भी बनाने शुरु किए जिससे कई लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ।
  • आधुनिक पीढ़ी को संदेश देने के लिए फिल्में बनाईं तथा आधुनिक शैली में गायन भी किया।

विवाद

  • 2002 में साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगे: 2002 में, गुरमीत राम रहीम सिंह के एक महिला अनुयायी ने कथित रूप से भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एक अज्ञात पत्र लिखकर सिंह के यौन उत्पीड़न पर आरोप लगाया था। 24 सितंबर 2002 को एक सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था।
  • 2002 में ही यौन शोषण की खबर छापने वाले स्थानीय पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के भी आरोप इन पर लगे: उसी वर्ष सिंह ने पत्रकार राम चंद्रशेत्री की हत्या के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए थे, जो डेरा सच्चा सौदा के बारे में लेख लिख रहे थे। इसी के साथ उनपर उनके ही एक अनुयायी रणजीत सिंह की हत्या का आरोप भी हैं।
  • नए प्रयोग जैसे कि फ़िल्में बनाना व आधुनिक शैली में गायन, कंसर्ट आदि अनुयायियों के अतिरिक्त आम जनता द्वारा आलोचना के शिकार बने।
  • राजनीति में इनका दखल रहा। अनुयायियों को किसी दलविशेष को वोट देने को प्रेरित करने की परंपरा हमेशा विवादों में रही। इनके दामाद भी विधायक रहे।
  • डेरे में साधुओं की जबरन नसबंदी करने के भी आरोप लगे व केस दर्ज हुए।
  • 25 अगस्त 2017 को, हरियाणा के पंचकुला में एक विशेष सीबीआई अदालत ने डेरे की साध्वी के यौन उत्पीड़न के मामले में अपना फैसला सुनाया, जिसमें गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी पाया गया।

सिख समूहों के साथ संघर्ष

मई 2007 में, गुरमीत राम रहीम सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होनें सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। एक विज्ञापन में, एक पोशाख में, दसवे सिख गुरु गोबिंद सिंह की तरह, एक कल्गी के साथ एक पगड़ी का प्रयोग किया था। एक समारोह में इनके वेष को सिख संगठनों द्वारा गुरु गोविंद सिंह की नकल माना गया जिससे उनकी भावनाएँ आहत हुई। लंबे विवाद के बाद डेरा प्रमुख ने माफी मांगी।

फिल्में व गायन

राम रहीम का पहला म्यूजिक ऐल्बम ‘हाइवे लव चार्जर‘ नाम से 2014 में आया था। गुरमीत राम रहीम सिंह ने 2015 में फिल्मों में प्रवेश किया था। 5 फिल्मों का भी निर्माण किया, जो कई विवादों के बाद कई भारतीय भाषाओं में Release किये गए हैं। उनके फिल्मों में वो साहसी स्टंट, एलियंस, भूत और हाथियों से लढ रहे है और खलनायकों को सबक सिखा रहे हैं।

  • MSG – The Messenger
  • MSG-2 The Messenger Release: 18 September, 2015
  • MSG The Warrior: Lion Heart Release: 07 October, 2016
  • Hind Ka Napak Ko Jawab: MSG Lion Heart-2 Release: 10 February, 2017
  • Jattu Engineer Release: 19 May, 2017

Check Also

Above the Below: 2026 British Survival Thriller Film Trailer & Review

Above the Below: 2026 British Survival Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Above the Below Directed by: Idris Elba, Martin Owen Starring: Idris Elba, Caitlin …