शास्त्र अनुसार धन और सेहत के उपाय – Astrology to Stay Rich & Healthy

रूपया-पैसा हाथ की मैल होता है जो आज हमारे पास तो कल किसी और के पास लेकिन इसके अभाव में भौत‌िक जरूरते पूरी नहीं हो सकती। शास्त्रों में धन की देवी लक्ष्मी और देव कुबेर बताए गए हैं। इन्हें प्रसन्न करने से कभी धन का अभाव नहीं होता।

शास्त्रों के अनुसार यह उपाय करने से मिलती है हरी-भरी जेब और सेहत

  • धन में बढौतरी के लिए प्रतिदिन स्फट‌िक की माला से ‘ओम श्रीं महालक्ष्मयै नमः‘ मंत्र का एक से पांच माला जप करें।
  • हरी-भरी जेब और सेहत के ल‌िए किसी विशेज्ञ से सलाह लेकर राश‌ि अनुसार रत्न और मालाएं धारण करें।
  • एक मुखी और ग्यारह मुखी रुद्राक्ष पहनने से धन वृद्ध‌ि होती है।
  • धन कमाने में बाधाएं आ रही हैं तो चावल, दूध और चांदी का दान करें।
  • शुक्रवार को लाल वस्त्र में जटा वाला नार‌ियल बांध कर जल प्रवाह करने से धन के द्वार खुलते हैं।
  • प्रतिदिन जो व्यक्ति कनकधारा स्तोत्र और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करता है वह सदा देवी लक्ष्मी का प्यारा रहता है।
  • कुबेर और देवी लक्ष्मी का पूजन करने से कम आय में भी बरकत बनी रहती है।
  • षट्त‌िला एकादशी, दीपावली और कोजागरा व्रत करने से धन संबंधित कोई भी समस्या शेष नहीं रहती।
  • बुधवार अथवा शुक्रवार को क‌िन्नर दर्शन करना बहुत शुभ फल देता है। उनके चरण छूकर आशीर्वाद लें और कुछ भेंट दें।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …