हल्दी फेस पैक

हल्दी फेस पैक

हल्दी न सिर्फ मसाले के रूप में प्रयोग की जाती है, ब्लकि इसमें ओर भी बहुत सारे गुण मौजूद होते है। शुभ कार्यों में भी हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में भी हल्दी एक विशेष भूमिका निभाती है। हल्दी आपके खून को साफ करती है, आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करती है।

  • झाइयां होने पर
    चेहरे पर झाइयां हो जाएं तो हल्दी पाऊडर में नींबू का रस मिलाकर लगाने से झांइयों से राहत पाई जा सकती है।
  • झुर्रियां से राहत पाने के लिए
    शहद और हल्‍दी में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर लगाने से झुर्रियां से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए
    हल्‍दी को आटे के साथ मिलाएं और उसमें कुछ बूंद शहद और दूध की डालें। इसका पेस्‍ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्‍ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें और फिर गर्म पानी से धो लें। इस हल्‍दी पेस्‍ट को लगाने से सन टैनिंग भी गायब हो जाती है। हल्दी में थोड़ी सी दही मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं, इससे चेहरे में नई चमक आ जाएगी।
  • चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए
    हल्‍दी, चंदन और दूध मिला कर इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …