किस देश के राष्ट्रीय झंडे पर है 'मंदिर की तस्वीर'?

किस देश के राष्ट्रीय झंडे पर है ‘मंदिर की तस्वीर’?

दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं है जिसे पूर्ण रूप से हिन्दू राष्ट्र कहा जा सके, लेकिन कई ऐसे देश हैं जिनके राष्ट्रीय प्रतीकों पर हिन्दू देवी-देवताओं, चिन्हों और मंदिरों की तस्वीरें मिलती हैं। आज हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां आधिकारिक रूप से एक भी हिन्दू नहीं रहता, लेकिन उसके राष्ट्रीय झंडे पर एक मंदिर की खूबसूरत तस्वीर बनी हुई है।

Which country has a picture of a temple on its flag?​

यह देश है कम्बोडिया, जो दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जिसके झंडे पर मंदिर की तस्वीर है। इसके झंडे में कई बार बदलाव किए गए, लेकिन इस पर बने मंदिर को कभी नहीं बदला गया। फिलहाल इसका राष्ट्रीय ध्वज 1989 में बनाया गया था और इसे 1993 में कम्बोडिया सरकार की ओर से मंजूरी मिली थी, लेकिन इस झंडे पर मंदिर का चित्र साल 1875 से ही बना हुआ है।

ये मंदिर कौन-सा है?

यह अंगकोर वाट मंदिर है। इसका निर्माण 12वीं शताब्दी में महिधरपुरा के राजाओं द्वारा करवाया गया था। यह अपनी तरह का एक अनोखा मंदिर है। इसे बनाने में जिस तरह की शिल्पकला का प्रयोग किया गया, वह अद्भुत है। अगर ध्यान से देखेंगे तो पता चलेगा कि मंदिर में पांच मीनारें हैं। हालांकि, झंडे पर केवल तीन ही मीनारों को दिखाया गया है। मंदिर की भव्यता इतनी है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी इसे दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक संरचना मानता है। भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर मूल रूप से एक हिन्दू मंदिर है, जिसे राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था। बाद में धीरे-धीरे यह एक बौद्ध मंदिर में तब्दील हो गया और फिर इसे हिन्दू-बौद्ध मंदिर के रूप में जाना जाने लगा।

कम्बोडिया में 93 प्रतिशत लोग बौद्ध हैं, जबकि बाकी 7 प्रतिशत में ईसाई, मुस्लिम, एनिमिस्ट्स, बहाई, यहूदी और काओ डाई धर्म को मानने वाले लोग शामिल हैं। यानी आधिकारिक रूप से देखें तो इस देश के आंकड़ों में हिन्दुओं का कोई उल्लेख नहीं है।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …