5 reasons to practice meditation हर दिन ध्यान करें

5 reasons to practice meditation हर दिन ध्यान करें

आज के व्‍यस्‍त जीवन में, जहां दौड़-भाग जीवन का हिस्‍सा बन गया है। वहां खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ और संतुलित रखने की कोशिश करने का समय बहुत सीमित हो गया है।

आज के व्यस्त दौड़-भाग जीवन का हिस्सा खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और संतुलित रखने की कोशिश करने का समय बहुत सीमित हो गया है। तो बजाय आपको यह कहने के कि आप अपने व्यस्त जीवन में एक और चीज को जोड़े हम आपको बताएंगें कि कठोर नहीं बल्कि होशियार तरीके से आप मानसिक और शारीरिक संतुलन को कैसे बना सकते है।

5 Reasons To Practice Meditation

1आत्मा का भोजन है ध्यान:
ध्यान करने से हमारे अंदर करुणा, दूसरों का ख्याल रखना, जिम्मेदारी, अहिंसा और शांति जैसे सांसारिक मूल्यों का विकास होता है।

2मेलजोल बढ़ाने में मदद:
ध्यान या मेडिटेशन हमें दूसरों के साथ जुड़ने में मदद करता है जिससे हम संपूर्ण मानवजाति को एक परिवार के तौर पर स्वीकार कर पाते हैं। इसका महत्व ऐसे समय में और बढ़ जाता है जब पूरी दुनिया टुकड़ों में बंटी हई है।

3इंसान की यह जन्मजात प्रवृत्ति है कि वह हमेशा ऐसी खुशी की तलाश करता है जो कभी खत्म ना हो और ध्यान इस जरूरत को पूरा करता है।

4दूर होती है अशांति:
कई बार ऐसा होता है कि सबकुछ ठीक चल रहा है बावजूद इसके हमारा मन अशांत रहता है। ऐसे में ध्यान के जरिए हम इस तरह के तनाव और थकान को दूर कर सकते हैं। साथ ही हमें ध्यान के जरिए आराम और स्थायित्व दोनों मिलता है।

5दुखहर्ता का काम करता है:
अगर आप नियमित तौर पर ध्यान या मेडिटेशन करते हैं तो आप भी इस बात को मानेंगे कि ध्यान, सबसे बड़ा दुखहर्ता है यानी ध्यान करने से आपकी सभी तकलीफें दूर हो जाती हैं। साथ ही हमारे अंदर जीवन के उतार चढ़ाव का सामना करने के लिए आत्मविश्वास और लचीलापन आता है जिससे हम हर तरह की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

Check Also

Sutra Neti: Rubber Neti - Hindu Yogic system of body cleansing techniques

Sutra Neti: Rubber Neti – Hindu Yogic system of body cleansing techniques

Sutra Neti is specially prepared with fine cotton thread about 12 inches long. A thin …