थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचार Thomas Alva Edison Quotes in Hindi

थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

Name Thomas Alva Edison / थॉमस अल्वा एडीसन
Born February 11, 1847 Milan, Ohio, USA
Died October 18, 1931 (aged 84) West Orange, New Jersey, USA
Nationality American
Achievement एडिसन एक महान आविष्कारक थे उन्होंने phonograph, the motion picture camera, electric light bulb जैसे महान invention किए। उनके नाम पर 1,093 US patents हैं। वे एक सफल बिजनेसमैन भी थे। उन्होंने 14 कंपनिया बनायीं, उन्हें में से एक General Electric, दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनियों में शुमार है।
थॉमस अल्वा एडिसन एक अमेरिकी अविष्कारक और व्यापारी थे। उन्होंने अनेक यंत्र एवम युक्तिया विकसित की जिनसे संसार भर में लोगो के जीवन में भरी बदलाव आये। विद्युत् बल्ब तथा फोनोग्राफ सहित इन्होने हजारो आविष्कार किये। वे भरी मात्रा में उत्पादन के सिद्धांत को व्यवहार में लाने वाले पहले अन्वेषको में से एक थे। इसके अलावा खोज करने के लिए विशाल टीम का सहारा लेने वाले वे पहले अविष्कारक थे। इसलिए उन्हें पहली औद्योगिक अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय भी दिया जाता है।

एडिसन एक महान अविष्कारक थे, उनके समय में उन्होंने पुरे US के 1093 पेटेंट्स अपने कब्जे में कर रखे थे और इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी में भी उनके कई सारे पेटेंट्स हैं। उनके इन सभी पेटेंट्स का उनके अविशाकारो पर बहुत प्रभाव पड़ा। उनके पेटेंट्स के साथ ही उनके आविष्कार भी उस समय काफी प्रचलित होने लगे थे, जिनमे इलेक्ट्रिक लाइट और पॉवर यूटिलिटीज, साउंड रिकॉर्डर और मोशन पिक्चर भी शामिल है, जिन्होए बड़ी तेज़ी से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पायी। एडिसन के अविष्कारों में हमें अधिकतर मॉस -कम्युनिकेशन और टेली-कम्युनिकेशन से संबंध दिखाई देने लगता है। इसमें स्टॉक स्टीकर, वोट रिकॉर्ड करने की मशीन, इलेक्ट्रिक कार के लिए बैटरी, इलेक्ट्रिक पॉवर रिकॉर्डर और मोशन पिक्चर भी शामिल है।

Thomas Alva Edison US Postal Stamp

थॉमस एडिसन का हमेशा से ही यह कहना था कि, “हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है, सफल होने का सबसे निच्छित तरीका है की हमेशा एक और बार प्रयास करना। क्यू की जब आप असफल होते होते हो और अपने काम को छोड़ देते हो, तब आप सफलता के बहोत करीब होते हो।

थॉमस अल्वा एडीसन के अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।
  • मैं असफल नहीं हुआ हूँ। मैंने बस 10,000 ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते हैं।
  • ज्यादातर लोग अवसर गँवा देते हैं क्योंकि ये चौग़ा पहने हुए होता है और काम जैसा दिखता है।
  • जीवन में असफल हुए कई लोग वे होते हैं जिन्हें इस बात का आभास नहीं होता कि जब उन्होंने हार मान ली तो वे सफलता के कितने करीब थे।
  • प्रतिभा एक प्रतिशत प्रेरणा और निन्यानबे प्रतिशत पसीना है।
  • व्यस्त होने का मतलब हमेशा हकीकत में काम होना नहीं है।
  • यदि हम हर वो चीज कर दें जिसके हम सक्षम हैं, तो सचमुच हम खुद को चकित कर देंगे।
  • आविष्कार करने के लिए, आपको एक अच्छी कल्पना और कबाड़ के ढेर की जरूरत होती है।
  • अहिंसा उच्चतम नैतिकता तक ले जाती है, जो कि क्रमिक विकास का लक्ष्य है। जब तक हम अन्य सभी जीवित प्राणियों को नुक्सान पहुंचाना नहीं छोड़ते, तब तक हम जंगली हैं।
  • कुछ भी उपयुक्त हासिल करने के लिए तीन महत्त्वपूर्ण चीजें हैं: कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और कॉमन-सेन्स।
  • कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
  • बस इसलिए कि कोई चीज वो नहीं करती जिस चीज के लिए आपने उसे बनाया था, उसका ये मतलब नहीं की वो बेकार है।
  • मैंने अपने जीवन में एक भी दिन काम नहीं किया। ये सब मनोरंजन था।
  • व्याकुलता असंतोष है और असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है। आप मुझे कोई पूर्ण रूप से संतुष्ट व्यक्ति दिखाइए और मैं आपको एक असफल व्यक्ति दिखा दूंगा।
  • असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है।
  • आपकी कीमत इसमें है कि आप क्या हैं, इसमें नहीं कि आपके पास क्या है।
  • कोई भी चीज जो बिके ना, मैं उसका आविष्कार नहीं करना चाहूँगा। उसका बिकना उपयोगिता का प्रमाण है, और उपयोगिता सफलता है।
  • मैंने कुछ भी दुर्घटनावश नहीं किया, ना ही मेरे कोई आविष्कार दुर्घटना की वजह से हुए; वे काम द्वारा आये।
  • प्रौढ़ता अक्सर युवावस्था से अधिक बेतुकी होती है और कई बार युवाओं पर अन्न्यापूर्ण भी।
  • साहसी बनो। मैंने व्यापार में मंदी के कई दौर देखे हैं। हमेशा अमेरिका इनसे और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होकर निकला है। अपने पूर्वजों की तरह बहादुर बनो। विश्वास रखो ! आगे बढ़ो !
  • मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि मैंने कभी भी हत्या करने के लिए हथियारों का आविष्कार नहीं किया।
  • शरीर का मुख्य कार्य मस्तिष्क को इधर -उधर ले जाना है।
  • सबसे अच्छी सोच एकांत में की गयी होती है। सबसे बेकार उथल-पुथल के माहौल में।
  • जो मनुष्य का दिमाग बना सकता है, उसे मनुष्य का चरित्र नियंत्रित कर सकता है।
  • किसी विचार का मूल्य उसके उपयोग में निहित है।
  • इसे करने का एक बेहतर तरीक है — उसे खोजो।
  • आप जो हैं वो आपके काम में दिखेगा।
  • महान विचार मांसपेशियों में उत्पन्न होते हैं।
  • मैं वहां से शुरू करता हूँ जहाँ से आखिरी व्यक्ति ने छोड़ा था।
  • मैं जानता हूँ ये दुनिया अनंत बुद्धि द्वारा शाशित होती है। हमारे आस-पास जो कुछ भी है — जिस किसी चीज का भी अस्तित्व है —साबित करता है कि उसके पीछे असंख्य नियम हैं। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता। ये अपनी सटीकता में गणितीय है।
  • हम किसी चीज के 1 परसेंट के 10 लाखवें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते हैं।
  • एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज सोचो।
  • जब मैं पूरी तरह से तय कर लेता हूँ कि कोई परिणाम प्राप्त करने योग्य है तो मैं आगे बढ़ता हूँ और परीक्षण पर परीक्षण करते चला जाता हूँ जब तक कि वो आ ना जाये।
  • जितनी काबिलियत है उससे कहीं अधिक अवसर हैं।
  • मैं अपनी सबसे बड़ी ख़ुशी और अपना इनाम उस काम में पा लेता हूँ जो उससे पहले आता है जिसे दुनिया सफलता कहती है।
  • लगभग हर व्यक्ति जो किसी आईडिया को विकसित करता है, उसपर तब तक काम करता है जब तक वो असंभव न लगने लगे, और तब वो निराश हो जाता है। ये वो जगह नहीं जहाँ निराश हुआ जाए।
  • पांच प्रतिशत लोग सोचते हैं, दस प्रतिशत लोग सोचते हैं कि वे सोचते हैं; और बाकी बचे पचासी प्रतिशत लोग सोचने से ज्यादा मरना पसंद करते हैं।
  • जब आपने सभी संभावनाओं को समाप्त कर दिया है, तब याद रखिये – आपने नहीं किया है।
  • कार्यान्वयन बिना विजन भ्रम है।
  • हमेशा एक बेहतर तरीका होता है।
  • हर चीज के लिए समय है।
  • ये समस्या, एक बार समाधान मिलने के बाद सरल हो जाएगी।
  • मैं ये पता कर लेता हूँ कि दुनिया को क्या चाहिए। फिर मैं आगे बढ़ता हूँ और उसका आविष्कार करने का प्रयास करता हूँ।
  • सभी बाइबिल मनुष्य द्वारा बनायीं गयी हैं।
  • प्रकृति वास्तव में अद्भुत है. केवल इंसान वास्तव में बेईमान है।
  • हम बिजली को इतना सस्ता बना देंगे कि केवल अमीर ही मोमबत्तियां जलाएंगे।
  • वहां पर सब कुछ बहुत सुन्दर है। (आखिरी शब्द)।

Check Also

Holi Festival

Holi Festival Quotes in English: Indian Festival Of Colors

Holi Festival Quotes in English: Holi, the festival of colors is here. We all wait …

One comment

  1. I like all the quotes. Thanks!