रॉबिन शर्मा के अनमोल विचार Robin Sharma Quotes in Hindi

रॉबिन शर्मा के अनमोल विचार Robin Sharma Quotes in Hindi

  • चुनाव से पहले जागरूकता आती है और परिणाम से पहले चुनाव।
  • जो आप करते हैं और जो आप हैं उसके लिए और अधिक श्रेय पान चाहते हैं? वो बनिए जो औरों को श्रेय देता है।
  • जीवन को आपको तोडना पड़ता है ताकि आपको फिर से बनाया जा सके।
  • विक्टिम्स समस्याएँ दोहराते हैं, लीडर्स समाधान सुझाते हैं।
  • चिंता दिमाग की शक्ति क्षीण कर देती है, और देर- सबेर आत्मा को क्षति पहुंचती है।
  • क्योंकि जिस क्षण आप उन चीजों को करना छोड़ देते हैं जो आपको पर्वत के शिखर तक ले गयी उसी क्षण आप नीचे घाटी में गिरना शुरू कर देते हैं।
  • ये कहना कि आपके पास अपना विचार और जीवन सुधारने का वक़्त नहीं है… ये कहने के बराबर है कि आप इसलिए पेट्रोल नही भरा सकते क्योंकि आप गाडी चलाने में बहुत व्यस्त हैं।
  • गलती गलती है अगर आप उसे दुबारा करें।
  • हर एक सेकंड जो आप ये सोचने में बिताते हैं कि आपको जीवन में क्या नहीं चाहिए वो जो आप चाहते हैं उसपे अपना ध्यान और उर्जा लगाने से रोका गया एक सेकंड है। हर एक मिनट जिसमे आप क्या काम नहीं कर रहा है के बारे में चिंता कर रहे हैं वो जो काम करेगा उसे बनाने से लिया गया एक मिनट है। और हर एक घंटा जो अतीत की असफलताओं के बारे में सोचने में बिताया जाता है वो भविष्य की संभावनाओं को देखने से चुराया हुआ एक घंटा है।
  • हास्य दिल खोल देता है और आत्मा को शांती देता है। किसी को भी ज़िन्दगी को इतनी संजीदगी से नहीं लेना चाहिए कि वे खुद पर हँसना भूल जाएं।
  • बाहरी सफलता कोई मायने नहीं रखती जब तक की आप अन्दर से भी सफल न हों।
  • अपने रास्ते पे खो जाना उस रास्ते को पाने का एक हिस्सा है जिसपे आपको होना चाहिए।
  • आपका जीवन महान हो इसके लिए आपका विश्वास आपके भय से बड़ा होना चाहिए।
  • रोज छोटे -छोटे सुधार समय के साथ आश्चर्यजनक परिणाम लाते हैं।
  • मैंने सुना है कि गरीबों की मदद करने का सबसे अच्छा तरीका है ये सुनिश्चित करना कि आप उनमे से एक नहीं बन जाते।
  • हम निडर तब बनते हैं जब हम वो करते हैं जिसे करने से हमें डर लगता है।
  • विक्टिम बहाना करने के प्रेमी होते हैं।
  • रोजाना उत्कृष्टता की लहरें समय के साथ सफलता की सुनामी बन जाती हैं।
  • जितना अधिक आप और आपका संगठन सफल होते हैं उतना ही अधिक आपको अपने ग्राहकों के प्रति विनम्र और समर्पित हो जाना चाहिए।
  • जीवन की कुछ सबसे अच्छी खुशियाँ बड़ी साधारण होती हैं। अपने जीवन को इनसे भर लीजिये और आपका ह्रदय प्रसन्न हो जायेगा।
  • ज्ञान केवल संभावित शक्ति है। शक्ति को प्रकट करने के लिए इसे प्रयोग करना होगा।
  • हमारी दुनिया में इस बात को बहुत महत्त्व दिया जाता है कि हम वो करें जो और लोग कर रहे हैं और वो सोचें जो और लोग सोच रहे हैं।
  • आप सफलता का पीछा नहीं कर सकते; सफलता पीछा करती है। ये अपना जीवन लोगों की सेवा करने और दुनिया को बेहतर बनाने में लगाने का एक अनपेक्षित लेकिन निश्चित बाई-प्रोडक्ट है।
  • याद रखिये कुछ किताबें चखने के लिए होती हैं, कुछ किताबें चबाने के लिए और अंत में कुछ किताबें घोल कर पी जाने के लिए होती हैं।

Check Also

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Theiller Film Trailer & Review

Suryaa: 2026 Sunny Deol Bollywood Action Crime Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Suryaa Directed by: M. Padmakumar Starring: Sunny Deol, Ravi Kishan, Pragya Jaiswal, Jisshu …