रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

रॉबर्ट कियोसाकी के अनमोल विचार

  • छोटे से शुरू करो और बड़े सपने देखो।
  • वे इमोशंस (भावनाएं) ही हैं जो हमें मनुष्य बनाती हैं। वास्तविक बनाती हैं। ‘इमोशन’ शब्द का मतलब है एनर्जी इन मोशन।
  • अपनी इमोशंस के प्रति सच्चे रहिये, और अपने दिमाग और इमोशंस को अपने पक्ष में इस्तेमाल करिए, अपने विरोध में नहीं।
  • अगर आप आर्थिक रूप से आज़ाद होना चाहते हैं तो आप आज जो हैं उससे अलग व्यक्ति बनना होगा और उन चीजों को जाने देना होगा जो पहले आपको रोकती रही हैं।
  • अमीर और गरीब की फिलॉस्फी ये है: अमीर अपना पैसा इन्वेस्ट करते हैं और जो बचता है उसे खर्च करते हैं। गरीब अपना पैसा खर्च करते हैं और जो बचता है उसे इन्वेस्ट करते हैं।
  • दृष्टि वो है जो आप अपनी आँखों से देखते हैं, विजन वो है जो आप अपने दिमाग से देखते हैं।
  • कभी ये मत कहो कि तुम कोई चीज अफोर्ड नहीं कर सकते। ये गरीब आदमी का नजरिया है। ये पूछो कि इसे कैसे अफोर्ड किया जा सकता है।
  • फॉलो वन कोर्स अंटिल सक्सेसफुल। (जब तक सफल ना हो जाओ एक ही रास्ते पर चलते रहो)
  • आपका भविष्य इससे बनता है कि आपने आज क्या किया, कल नहीं।
  • मुझे इतने लोग संघर्ष करते हुए दिखते हैं, अक्सर कड़ी मेहनत करते हुए, बस इसलिए क्योंकि वे पुराने आइडियाज से चिपके हुए होते हैं।
  • मैं जितना अधिक अस्वीकार किये जाने का जोखिम उठाता हूँ, मेरे स्वीकार किये जाने की सम्भावना उतनी ही बढ़ जाती है।
  • सबसे अधिक बेवकूफी भरे कामो में से एक है अपने आप को बुद्धीमान दिखाने का दिखावा करना। जब आप बुद्धीमान होने का दिखावा करते हैं, तब आप मूर्खता के चरम पे होते हैं।
  • ये पता लगाएं कि आप कहाँ हैं, आप कहाँ जा रहे हैं और वहां पहुँचने की एक योजना बनाएं.
  • अधिकतर लोग दुनिया में बाकी सभी लोगों को बदलना चाहते हैं। मैं आपको बता दूँ, बाकी लोगों की अपेक्षा खुद को बदलना आसान है।
  • जो लोग छोटे सपने देखते हैं वे छोटे लोगों की तरह ही जीते रह जाते हैं।
  • दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति नेटवर्क बनाते हैं; बाकी सभी लोग काम खोजने के लिए प्रशिक्षित किये जाते हैं।
  • कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को करते हैं, कुछ ऐसे लोग होते हैं जो चीजों को होते हुए देखते हैं और कुछ ऐसे लोग होते हैं जो कहते हैं क्या हुआ?
  • कौशल आपको अमीर बनाता है, सिद्धांत नहीं।
  • लूजर्स फेल होने पर मैदान छोड़ देते हैं। विनर्स तब तक फेल होते रहते हैं जब तक वे सक्सेसफुल नहीं हो जाते।
  • जब आप अपने ज्ञान की सीमाओं तक पहुँच जाते हैं, तो कुछ गलतियाँ करने का समय आ जाता है।

Check Also

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Con City Directed by: Harish Durairaj Starring: Arjun Das, Yogi Babu, Anna Ben, …