Khalil Gibran Quotes in Hindi खलील जिब्रान के अनमोल विचार

Khalil Gibran Quotes in Hindi खलील जिब्रान के अनमोल विचार

  • बीता हुआ कल आज की स्मृति है, और आने वाला कल आज का स्वप्न है।
  • विश्वास ह्रदय के भीतर वो नखलिस्तान है जिस तक सोच के कारवाँ द्वारा नहीं पंहुचा जा सकता।
  • कल हम राजाओं की आज्ञा मानते थे और के शाशकों के सामने सर झुकाते थे। लेकिन आज हम केवल सत्य के सामने घुटने टेकते हैं, सुन्दरता का अनुसरण करते हैं, और केवल प्रेम की आज्ञा मानते हैं।
  • आपका दोस्त आपकी ज़रूरतों का जवाब है।
  • उत्कंठा ज्ञान की शुरुआत है।
  • कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ख़ुशी के साथ देते हैं, और वही ख़ुशी उनका ईनाम है।
  • जब हम सलाह के लिए एक दूसरे की तरफ देखते हैं तब हम अपने दुश्मनों की संख्या घटा लेते हैं।
  • जब आप अपनी संपत्ति देते हैं तब आप देते तो हैं मगर बहुत। पर जब आप खुद को देते हैं तब आप वास्तविकता में देते हैं।
  • आप वो धनुष हो जिससे आपके बच्चे जीवित तीर के रूप में भेजे जाते हैं।
  • अपने सुख-दुःख अनुभव करने से बहुत पहले हम स्वयं उन्हें चुनते हैं।
  • जब आप दुखी हों तो पुनः अपने ह्रदय में झांकें, और आप पाएंगे की वास्तविकता में आप उसके लिए रो रहे हैं जो आपकी ख़ुशी रहा हो।
  • जो सही है वो लोगों के दिल के करीब होता है, लेकिन जो दयालु है वो भगवान् के ह्रदय के करीब होता है।
  • दुःख महज दो बागीचों के बीच की एक दीवार है।
  • आपकी रोजमर्रा की ज़िन्दगी आपका मंदिर और आपका धर्मं है।  जब आप इसमें प्रवेश करते हैं तो पूरी तरह से प्रवेश करिए।
  • ये मत कहो कि, “मैंने सच खोज लिया है”, बल्कि ये कहो कि “मैंने एक सच खोज लिया है”।
  • सपनो में यकीन करो, क्योंकि उन्ही में अनंत का द्वार छिपा है।
  • स्वतंत्रता के बिना जीवन आत्मा के बिना शरीर के सामान है।
  • यदि आप अपने राज़ हवा से बताते हैं तो उनके पेड़ों को पता चलने का दोष हवा को नहीं देना चाहिए।
  • यदि आपका ह्रदय ज्वालामुखी है तो भला आप फूलों के खिलने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?
  • यदि कोई और आपको चोट पहुंचाता है तो हो सकता है आप उसे भूल जाएं; लेकिन यदि आप उसे चोट पहुंचाते हैं तो आप हमेशा याद रखेंगे।

Check Also

Gunmaaster G9: 2026 Emraan Hashmi Hindi Action Packed Romantic Drama Film Trailer & Review

Gunmaaster G9: 2026 Emraan Hashmi Hindi Action Romantic Drama Film Trailer, Songs & Review

Movie Name: Gunmaaster G9 Directed by: Aditya Datt Starring: Emraan Hashmi, Genelia Deshmukh, Aparshakti Khurana, …