Khalil Gibran Quotes in Hindi खलील जिब्रान के अनमोल विचार

Khalil Gibran Quotes in Hindi खलील जिब्रान के अनमोल विचार

  • यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उसे जाने दें, क्योंकि यदि वो लौटते हैं तो वो हमेशा से आपके थे। और यदि नहीं लौटते हैं तो कभी आपके नहीं थे।
  • काव्य शब्दकोष के छीटों के साथ ख़ुशी, दर्द और आश्चर्य का सौदा है।
  • प्रेम और संदेह में कभी बात-चीत नहीं रही है।
  • मुझे उस ज्ञान से दूर रखो जो रोता न हो, उस दर्शन से दूर रखो जो हँसता न हो और उस महानता से दूर रखो जो बच्चों के सामने सर न झुकाता हो।
  • आगे बढ़ो – कभी रुको मत क्योंकि आगे बढ़ना पूर्णता है। आगे बढ़ो और रास्ते में आने वाले काँटों से डरो मत क्योंकि वे सिर्फ गन्दा खून निकालते हैं।
  • अनंत काल का स्वयं को दर्पण में देखना ही सौन्दर्य है।
  • ये मत भूलो की धरती तुम्हारे पैरों को महसूस करके खुश होती है और हवा तुम्हारे बालों से खेलना चाहती है।
  • प्रेम के बिना जीवन उस वृक्ष के सामान है जिसपे ना बहार आये ना फल हों।
  • कष्ट सह कर ही सबसे मजबूत लोग निर्मित होते हैं; सबसे महान चरित्रों पर घाव के निशान होते हैं।
  • जब आप खुश हों तब गहराई से अपने ह्रदय में देखिये और आप पायेंगे कि जिस चीज ने आपको दुखी किया था वही आपको ख़ुशी दे रही है। जब आप दुखी हों, तब फिर अपने हृदय में झांकिए और आप देखेंगे की असल में आप जिसके लिए रो रहे हैं वही आपकी ख़ुशी रहा है।
  • जीवन के दो मुख्य तोहफे: सुन्दरता और सत्य, पहला मुझे एक प्यार भरे दिल और दूसरा एक श्रमिक के हाथों में मिला।
  • आत्मा जो चाहती है वो पा लेती है।
  • कला जो स्पष्ठ और अच्छी तरह से ज्ञात है उससे रहस्य और छिपे हुए की तरफ बढाया हुआ एक कदम है।
  • उदारता जितना आप दे सकते हैं उससे अधिक देना है और गर्व जितना आप ले सकते हैं उससे कम लेना है।
  • जीवन और मृत्यु एक हैं जैसे नदी और समुद्र एक हैं।
  • एक दूसरे से प्रेम करें लेकिन प्रेम का कोई बंधन ना बाधें: बल्कि इसे अपनी आत्माओं के किनारों के बीच एक बहते हुए सागर के सामान रहने दें।
  • हमारे सभी शब्द महज वो टुकड़े हैं जो दिमाग की दावत से नीचे गिरते हैं।
  • आत्मज्ञान सभी ज्ञानो की जननी है।
  • आने वाली पीढ़ी गरीबी से समानता और संकट से प्रेम सीखेगी।
  • जिस व्यक्ति को तुम अज्ञानी और तुच्छ समझते हो वो भगवान् की और से आया है, हो सकता है वो दुःख से आनंद और निराशा से ज्ञान सीख ले।

Check Also

Gunmaaster G9: 2026 Emraan Hashmi Hindi Action Packed Romantic Drama Film Trailer & Review

Gunmaaster G9: 2026 Emraan Hashmi Hindi Action Romantic Drama Film Trailer, Songs & Review

Movie Name: Gunmaaster G9 Directed by: Aditya Datt Starring: Emraan Hashmi, Genelia Deshmukh, Aparshakti Khurana, …