George Bernard Shaw Quotes in Hindi जार्ज बर्नार्ड शा के अनमोल विचार

George Bernard Shaw Quotes in Hindi जार्ज बर्नार्ड शा के अनमोल विचार

  • कहने के लिए ढेर सारी चतुराई भरी बातें जान लीजिये, और आप प्रधानमन्त्री बन जायेंगे; उन्हें लिख डालिए और आप शेक्सपीयर बन जायेंगे।
  • मैंने कभी किसी शेरों को काबू करने वाले व्यक्ति के साहस के बारे में अधिक नहीं सोचा। पिंजड़े के अन्दर वो कम से कम लोगों से सुरक्षित रहता है।
  • राजा पैदा नहीं होते: वे कृत्रिम भ्रम द्वारा बनाये जाते हैं।
  • जिस आदमी के दांत में दर्द होता है वो सोचता है कि हर कोई जिसके दांत सही हैं खुश है। गरीबी से त्रस्त व्यक्ति अमीरों के बारे में यही गलती करता है।
  • केवल एक ही धर्म है, हालांकि इसके सौ संस्करण हैं।
  • इंग्लैंड और अमेरिका एक ही भाषा द्वारा विभाजित दो देश हैं।
  • केवल वही राज राज हैं जो खुद से रखे गए हैं।
  • आंकड़ों से प्रभावित हो जाना एक असल में बुद्धिमान व्यक्ति की पहचान है।
  • जिन चीजों के बारे में ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं वो अक्सर उनके किसी काम की नहीं होती।
  • पैसों की कमी सभी बुराइयों की जड़ है।
  • कुछ भी करने योग्य नहीं है जब तक कि उसके परिणाम गंभीर ना हों।
  • संभावनाएं कई हैं जब हम एक बार प्रतिक्रिया नहीं क्रिया करना का निश्चय कर लें।
  • एक धर्मांध व्यक्ति की अंतरात्मा से खतरनाक कुछ भी नहीं है।
  • ज्यादातर लोग पूजा नहीं करते; वे भीख मांगते हैं।
  • सदा के लिए जीवित रहने का प्रयास मत करो। तुम सफल नहीं होगे।
  • वृद्ध लोग खतरनाक होते हैं: उन्हें इससे कोई मतलब नहीं रहता कि दुनिया का क्या होने जा रहा है।
  • देरी से भला कभी नहीं।
  • एक आदमी आपको तब तक कुछ नहीं बताता जब तक आप उसकी बात का खंडन न करें।
  • किसी भी सवाल का जवाब देना इतना कठिन नहीं है सिवाय उसका जिसका जवाब बिलकुल ज़ाहिर हो।
  • हर असफलता के साथ मेरी प्रतिष्ठा बढ़ जाती है।
  • सिवाय उन नौ महीनो के जिसके बाद वो अपनी पहली सांस लेता है, कोई भी इंसान अपने काम एक पेड़ जितनी सही ढंग से नहीं करता।
  • जब कोई आदमी कहता है कि पैसा कुछ भी कर सकता है, तो साफ़ हो जाता है: उसके पास बिलकुल नहीं है।
  • आदमी सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ सकता है, लेकिन वो वहां अधिक देर तक रह नहीं सकता।
  • उस आदमी को फांसी देने में कोई संतोष नहीं मिलता जिसे इससे आपत्ति ना हो।

Check Also

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Con City Directed by: Harish Durairaj Starring: Arjun Das, Yogi Babu, Anna Ben, …