George Bernard Shaw Quotes in Hindi जार्ज बर्नार्ड शा के अनमोल विचार

George Bernard Shaw Quotes in Hindi जार्ज बर्नार्ड शा के अनमोल विचार

  • बेहतर होगा आप खुद को स्वच्छ और प्रज्वलित रखें; आप वो खिड़की हैं जिसके माध्यम से आपको दुनिया देखनी चाहिए।
  • दुनिया के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि मूर्ख और कट्टरपंथी खुद को लेकर बिल्कुल दृढ होते हैं और बुद्धिमान लोग संदेह से भरे होते हैं।
  • जब आदमी बाघ को मारना चाहता है तो वो इसे खेल कहता है; जब बाघ उसे मारना चाहता है तो वो इसे क्रूरता कहता है।
  • नफरत धमकाए जाने के विरोध में कायर का बदला है।
  • आशावादी और निराशावादी दोनों ही समाज के लिए योगदान करते हैं। आशावादी हवाईजाहज का आविष्कार करता है, निराशावादी पैराशूट का।
  • सत्ता व्यक्ति को भ्रष्ट नहीं बनाती, हालांकि, यदि मूर्ख सत्ता में आ जाते हैं तो वे सत्ता को भ्रष्ट बना देते हैं।
  • स्वतंत्रता का अर्थ जिम्मेदारी है। इसीलिए ज्यादातर लोग इससे डरते हैं।
  • जब कोई बेवकूफ आदमी कुछ ऐसा कर रहा होता है जिससे उसे शर्म आये, तो वो हमेशा कहता है कि ये उसका कर्तव्य है।
  • कोई सरकार जो पॉल को वेतन देने के लिए पीटर को लूटती है वो हमेशा पॉल के समर्थन पर निर्भर कर सकती है।
  • मैं सिर्फ एक आदमी को जानता हूँ जो समझदारी भरा आचरण करता है, मेरा दर्जी। वो जब मुझसे मिलता है; मेरी माप लेता है। बाकी लोग मेरी पुरानी माप के मुताबिक मुझे उसमे फिट होने की उम्मीद रखते हैं।
  • जब आप बूढ़े होते हैं तब हँसना नहीं छोड़ते, जब आप हँसना छोड़ते हैं तब आप बूढ़े होते हैं।
  • हम अनुभव से सीखते हैं कि हम अनुभव से कुछ नहीं सीखते।
  • वह जो कर सकता है, कर देता है। वह जो नहीं कर सकता, शिक्षा देता है .
  • दुनिया में सबसे दुखद बात है की एक प्रतिभाशाली व्यक्ति है जो सम्मानित व्यक्ति नहीं है।
  • मैं कभी भी लालच का विरोध नहीं करता क्योंकि मैंने पाया है कि जो चीजें मेरे लिए बुरी हैं वो मुझे ललचाती नहीं।
  • मैंने सौ प्रतिशत अमेरिकन को निन्यानवे प्रतिशत मूर्ख के रूप में परिभाषित किया है।
  • पहला प्यार केवल थोड़ी सी मूर्खता और ढेर सारी जिज्ञासा है।
  • सच्चा होना खतरनाक है जब तक की आप मूर्ख भी ना हों।
  • वो करना जो करना चाहिए शायद आपको ख़ुशी ना दे सके, लेकिन ये आपको महान बना देगा।
  • झूठे ज्ञान से खबरदार रहिये ये अज्ञान से भी ज्यादा खतरनाक है।

Check Also

Teachers Slogans For Students And Children

Teachers Slogans For Students And Children

Teachers Slogans For Students And Children: A teacher is best guide in anyone’s life. He …