क्रिसमस पर कुछ अनमोल विचार

क्रिसमस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

क्रिसमस पर अनमोल विचार: क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू. के बीच हुआ था। 25 दिसम्बर यीशु मसीह के जन्म की कोई ज्ञात वास्तविक जन्म तिथि नहीं है और लगता है कि इस तिथि को एक रोमन पर्व या मकर संक्रांति (शीत अयनांत) से संबंध स्थापित करने के आधार पर चुना गया है। आधुनिक क्रिसमस की छुट्टियों मे एक दूसरे को उपहार देना, चर्च मे समारोह और विभिन्न सजावट करना शामिल है। इस सजावट के प्रदर्शन मे क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ, बंडा, जन्म के झाँकी और हॉली आदि शामिल हैं। सांता क्लॉज़ (जिसे क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है हालाँकि, दोनों का मूल भिन्न है) क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए तोहफे लाने के साथ जोड़ा जाता है।

क्रिसमस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

क्रिसमस को सभी ईसाई लोग मनाते हैं और आजकल कई गैर ईसाई लोग भी इसे एक धर्मनिरपेक्ष, सांस्कृतिक उत्सव के रूप मे मनाते हैं। क्रिसमस के दौरान उपहारों का आदान प्रदान, सजावट का सामन और छुट्टी के दौरान मौजमस्ती के कारण यह एक बड़ी आर्थिक गतिविधि बन गया है और अधिकांश खुदरा विक्रेताओं के लिए इसका आना एक बड़ी घटना है।

क्रिसमस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

  • क्रिसमस न कोई समय है और न कोई मौसम, बल्कि ये एक मन की स्थिति है। शांति और मंगल की भावना को संजोना, दया से पूर्ण होना ही क्रिसमस की वास्तविक भावना है। ~ कैल्विन कोलिज
  • एक अच्छी अंतरात्मा निरंतर क्रिसमस है। ~ बेंजामिन फ्रेंक्लिन
  • मैं अपने हृदय के भीतर किर्समस का सम्मान करूँगा, और इसे पूरे साल रखने का प्रयास करूँगा। ~ चार्ल्स डिकेन्स
  • क्रिसमस एक ऐसा समय होता है जब बच्चे सांता से बताते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और बड़े उसके लिए भुगतान करते हैं। घाटा एक ऐसा समय है जब बड़े सरकार से बताते हैं कि उन्हें क्या चाहिए और बच्चे उसके लिए भुगतान करते हैं। ~ रिचर्ड लैम
  • क्रिसमस एक ऐसी छुट्टी है जो अकेले, अस्तव्यस्त और त्यागे हुए लोगों को सताती है। ~ जिमी कैनन
  • इस दुनिया में इससे दुखद और कुछ नहीं है की आप क्रिसमस की सुबह उठें और पाएं की आप बच्चे नहीं हैं। ~ एरमा बोम्बेक
  • जब हम बच्चे थे तब हम उनके आभारी हुआ करते थे जो क्रिसमस पर हमारे पैरों के लिए मोज़े देते थे। तो भला हम मोजों के लिए पाँव देने पर भगवान् के आभारी क्यों नहीं हैं? ~ गिल्बर्ट के. चेस्तार्टन
  • क्रिसमस हर चीज को दोगुना दुखी बना देता है। ~ डौग कोपलैंड
  • जब तक हम क्रिसमस को एक ऐसा अवसर नहीं बना देते जिस पर हम अपने सुख एक दूसरे से बांटें तब तक अलास्का की सारी बर्फ भी इसे उजला नही बना सकती। ~ बिंग क्रोस्बी
  • मैंने इस साल थोडा पहले ही क्रिसमस के गिफ्ट्स पैक कर लिए, लेकिन मैंने गलत पेपर का इस्तेमाल किया। देखो, मैंने जो पेपर यूज़ किया उसपर “हैप्पी बर्थ डे” लिखा था।मैं इसे बर्वाद नहीं करना चाहता था इसलिए मैंने उस पर बस “जीजस” लिख दिया। ~ देमेत्री मार्टिन
  • वह जिसके दिल में क्रिसमस नहीं है उसे वो कभी पेड़ के नीचे नहीं मिलेगा। ~ रॉय एल. स्मिथ
  • क्रिसमस मेरे बच्चे, व्यवहार में प्रेम है। हर बार जब हम प्यार करते हैं, हर बार जब हम देते हैं, वह क्रिसमस है। ~ डेल एवन्स
  • क्रिसमस घर में आतिथ्य की ज्योति और ह्रदय में दया की लौ जलाने का मौसम है। ~ वाशिंगटन इर्विंग
  • यही क्रिसमस की सच्ची भावना है; लोगों का मेरे आलावा और लोगों द्वारा मदद किया जाना। ~ जेरी सेंफेल्ड
  • अमेरिका में क्रिसमस एक विचार के बलात्कार के सामान हो गया है। ~ रिचर्ड बैक
  • टैक्स में कटौती जीवन भर के लिए होनी चाहिए, सिर्फ क्रिसमस के लिए नहीं। ~ जॉर्ज ओस्बोरने
  • क्रिसमस की सुबह और स्कूल का अंत, साल के दो सबसे खुशहाल पल होते हैं। ~ ऐलिस कूपर
  • कॉमर्स की दृष्टि से, अगर क्रिसमस नहीं होता तो इसका आविष्कार करना ज़रूरी हो जाता। ~ कैथरीन वाइटहॉर्न
  • क्रिसमस थैंक्सगिविंग का विपरीत है। क्रिसमस बहुत हद्द तक इंसानों द्वारा बनायीं गयी एक छुट्टी है। ~ जॉन क्लेटन
  • कुछ लोग आपको बस इसलिए गले लगाते हैं क्योंकि क्रिसमस है; और कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सिर्फ इसलिए आपका गला घोंटना चाहते हैं क्योंकि क्रिसमस है। ~ रोबर्ट स्तौटन लिंड
  • क्रिसमस कोई मौसम नहीं। यह एक एहसास है। ~ एड्ना फेर्बेर
  • सबसे अच्छा क्रिसमस गिफ्ट जो मुझे मेरे पति से मिला वो था एक ऐसा हफ्ता जिसमे मैं जो चाहूँ वो कर सकूँ। ~ ओलिविया विलियम्स
  • क्रिसमस मुझे ख़ुशी देता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो साल के किस वक़्त आता है। ~ ब्रायन वाइट
  • पालतू जानवर, अपने मालिकों की तरह क्रिसमस में थोडा मोटे हो जाते हैं। ~ फ्रांसिस राईट
  • हमारे नस्लवादी, सेक्सिस्ट समाज में, क्रिसमस ऐसा आठ घंटा हैं जब हम एक दूसरे को मारना रोक देते हैं और अधिक खाने-पीने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि दुनिया में भूख से मर रहे और अन्य व्यक्ति मर सकें! ~ लोय्ड कौफ़्मैन
  • विंडोज ऑफिस की प्रतिश्त के लिए उतना ही ज़रूरी हैं जितना कि रिटेल बाजार के लिए क्रिसमस। ~ एनिड नेमी
  • ज़ाहिर है, क्रिसमस घर पर होने का वक़्त है – दिल से भी और शरीर से भी। ~ गैरी मूर

Check Also

Ram Navami Quotes For Students And Children

Ram Navami Quotes For Students And Children

Ram Navami Quotes For Students And Children: Ram Navami festival commemorates the birth of Lord …