यदि - ओम प्रकाश बजाज

यदि – ओम प्रकाश बजाज

Surajसोचो ज़रा यदि सूरज दादा
किसी दिन ड्यूटी पर न आते।

बहाना बना कर तुम्हारी तरह
वह भी छुट्टी मनाते।

दिन में भी अन्धेरा छा जाता
हाथ को हाथ सुझाई न देता।

संसार के सारे काम रुक जाते
समय का भी तो भान न होता।

अपनी ड्यूटी के पक्के सारे
सूरज चाँद और तारे।

इनसे सीखो तुम भी निभाना
नियमपूर्वक अपने कर्त्तव्य सारे।

∼ ओम प्रकाश बजाज

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …