क्या दिक्कत है? हिन्दी भाषा को अपने रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल करें

क्या दिक्कत है? हिन्दी भाषा को अपने रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल करें

क्या दिक्कत है? क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे हिंदी शब्द हैं जो आज बहुत अच्छी तरह अंग्रेजी भाषा का हिस्सा बन चुके हैं? इस लेख में ऐसे 10 चर्चित हिंदी शब्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं जो अंग्रेजी शब्दकोश में खूब उपयोग किए जाते हैं। हाल ही में पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया और हिंदी को बढ़ावा देने की बात की गई। यहां हम बात करने वाले हैं हमारी मातृभाषा से लिए ऐसे 10 शब्दों की जो अंग्रेजी भाषा की चमक का हिस्सा हैं।

क्या दिक्कत है?

Heat को ताप कहने में।
You को आप कहने में।
Steam को भाप कहने में।
Father को बाप कहने में।

क्या दिक्कत है?

Bad को ख़राब कहने में।
Wine को शराब कहने में।
Book को किताब कहने में।
Socks को ज़ुराब कहने में।

क्या दिक्कत है?

Ditch को खाई कहने में।
Aunty को ताई कहने में।
Barber को नाई कहने में।
Cook को हलवाई कहने में।

क्या दिक्कत है?

Income को आय कहने में।
Justice को न्याय कहने में।
Advise को राय कहने में।
Tea को चाय कहने में।

क्या दिक्कत है?

फ़्लैग को झंडा कहने में।
स्टिक को डंडा कहने में।
कोल्ड को ठंडा कहने में।
ऐग को अंडा कहने में।

क्या दिक्कत है?

बीटिंग को कुटाई कहने में।
वॉशिंग को धुलाई कहने में।
पेंटिंग को पुताई कहने में।
वाइफ को लुगाई कहने में।

क्या दिक्कत है?

स्मॉल को छोटी कहने में।
फ़ैट को मोटी कहने में।
टॉप को चोटी कहने में।
ब्रेड को रोटी कहने में।

क्या दिक्कत है?

ब्लैक को काला कहने में।
लॉक को ताला कहने में।
बाउल को प्याला कहने में।
जेवलीन को भाला कहने में।

क्या दिक्कत है?

गेट को द्वार कहने में।
ब्लो को वार कहने में।
लव को प्यार कहने में।
होर को छिनार कहने में।

क्या दिक्कत है?

लॉस को घाटा कहने में।
मील को आटा कहने में।
फार्क को काँटा कहने में।
स्लैप को चाँटा कहने में।

क्या दिक्कत है?

टीम को टोली कहने में।
रूम को खोली कहने में।
पैलेट को गोली कहने में।
ब्लाउज़ को चोली कहने में।

क्या दिक्कत है?

ब्रूम को झाडू कहने में।
हिल को पहाड़ कहने में।
रोर को दहाड़ कहने में।
जुगाड़ को जुगाड़ कहने में।

क्या दिक्कत है?

नाईट को रात कहने में।
कास्ट को जात कहने में।
टॉक को बात कहने में।
किक को लात कहने में।

क्या दिक्कत है?

सन को संतान कहने में।
ग्रेट को महान कहने में।
मैन को इंसान कहने में।
गॉड को भगवान कहने में।

~ Hindi Poetry by ‘अरविंद गंगवार

  1. सबसे पहले बात करते हैं ‘जंगल’ की। यह शब्द तो आप सब जानते ही होंगे। अंग्रेजी का ‘Jungle’ शब्द असल में हिंदी के ‘जंगल’ से ही आया है। अंग्रेजों के भारत आने पर उन्हें यहां के घने जंगल दिखे और उन्होंने इस शब्द को अपना लिया। आज, अंग्रेजी में ‘Jungle‘ का मतलब घना जंगल या निर्जन इलाका होता है।
  2. अब बात करते हैं ‘शैम्पू’ की। जब आप बाल धोते हैं, तो शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं ना? यह शब्द भी हिंदी से ही आया है। हिंदी में ‘चंपी’ का मतलब होता है मालिश करना। पहले के समय में लोग बालों में तेल लगाकर चंपी करवाते थे। अंग्रेजों ने इस शब्द को ‘Shampoo‘ बना दिया और आज यह पूरी दुनिया में इस्तेमाल होता है।
  3. ‘बंगला’ शब्द तो आप जानते ही होंगे। यह एक मंजिला मकान को कहते हैं। अंग्रेजी का ‘Bungalow‘ शब्द बंगाली भाषा के ‘बांग्ला’ शब्द से आया है। अंग्रेजों को बंगाल के ये घर बहुत पसंद आते थे और उन्होंने इस शब्द को ‘Bungalow‘ बना दिया। आज, अंग्रेजी में ‘Bungalow‘ का मतलब होता है एक मंजिला घर। मंजिला घर।
  4. ‘ठग’ शब्द तो आपने सुना ही होगा। पुराने जमाने में ठग ऐसे लोगों को कहते थे जो चालाकी से लोगों को लूट लेते थे। अंग्रेजी का ‘Thug‘ शब्द हिंदी के ‘ठग’ से ही बना है। यह शब्द अब भी अंग्रेजी में इस्तेमाल होता है, जिसका मतलब होता है बदमाश या लुटेरा।
  5. ‘योग’ तो आज पूरी दुनिया में मशहूर है। यह शब्द संस्कृत के ‘योग’ से ही आया है। हजारों सालों से भारत में लोग योग करते आ रहे हैं। अंग्रेजों ने इस शब्द को ‘Yoga‘ बना दिया और आज यह पूरी दुनिया में प्रचलित है।
  6. ‘लूट’ तो एक ऐसा शब्द है जो शायद ही किसी को न पता हो। अंग्रेजी का ‘Loot‘ शब्द हिंदी के ‘लूट’ से ही बना है। इसका मतलब होता है चोरी या लूट का माल। अंग्रेजों के ज़माने में यह शब्द बहुत मशहूर हुआ था।
  7. ‘गुरु’ शब्द तो आपने जरूर सुना होगा। गुरु का मतलब होता है शिक्षक या मार्गदर्शक। अंग्रेजी का ‘Guru‘ शब्द हिंदी और संस्कृत के ‘गुरु’ से ही आया है। आज, अंग्रेजी में ‘Guru‘ का मतलब होता है किसी क्षेत्र का विशेषज्ञ या नेता।
  8. आपने अंग्रेजी में भी Karma शब्द का खूब उपयोग इन दिनों सुना होगा हालांकि भारत में हिंदी और प्राचीन भाषाओं से आने वाले ‘कर्म’ शब्द से लिया गया है।
  9. अवतार शब्द भी अंग्रेजी में खूब उपयोग किया जाने लगा है हालांकि यह शब्द भी संस्कृत, हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं से लिया गया है।
  10. रात को सोते समय आप क्या पहनते हैं? पजामा? यह शब्द भी हिंदी से आया है। हिंदी में ‘पायजामा’ का मतलब होता है ढीली पतलून। अंग्रेजों को यह पहनावा बहुत पसंद आया और उन्होंने इस शब्द को ‘Pajamas‘ बना दिया। आज, अंग्रेजी में ‘Pajamas’ का मतलब होता है ढीले-ढाले कपड़े जो सोते समय पहने जाते हैं।

इसके अलावा ठग, वरांडा, डकैत, खाकी, नवाब, राज, तंत्र, जुगाड़, धोती, कुर्ता, महाराज, राजा, चीता, बाजार, हवलदार जैसे शब्द भी हिंदी से अंग्रेजी में लिए गए हैं।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …