रोशन घर का हो हर कोना।
प्रकाश के जैसे उज्जवल तन हो,
जन – जन स्वजन और निर्मल मन हो।
रोशनी का आगाज जहाँ हो,
तुम वहां हो हम वहां हों।
दूर तम के अन्धकार हों,
मीठे सुर हों मीठी ताल हो।
शुभकामनायें हैं यही हमारी,
सतरंगी हर दीवाली हो।
∼ अमृता गोस्वामी [वैशाली नगर, जयपुर ३०२०२१, राजस्थान]
यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!
Kids Portal For Parents India Kids Network