सच झूठ - ओमप्रकाश बजाज

सच झूठ – ओमप्रकाश बजाज

सच झूठ का फर्क पहचानो
झूठे का कहा कभी न मानो।

झूठे की संगत न करना,
झूठे से सदा बचकर रहना।

मित्रता झूठे से न करना,
झूठे का कभी साथ न देना।

झूठ कभी भी चुप न पाता,
देर-सवेर पकड़ा ही जाता।

सच्चे का होता सदा बोलबाला,
झूठे का मुँह होता काला।

~ ओमप्रकाश बजाज

Check Also

कसेल शिव मंदिर: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

कसेल शिव मंदिर, तरन तारन, पंजाब: श्री राम की माता कौशल्या इसी मंदिर में पूजा करती थीं

भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है और उन गांवों की आत्मा वहां स्थित …