ओम जय जगदीश हरे - आरती विष्णुजी की

ओम जय जगदीश हरे: आरती विष्णुजी की

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ॐ जय…

जो ध्यावे फल पावे, दुःख बिनसे मन का।
सुख-सम्पति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…

मात पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूँ मैं जिसकी॥ ॐ जय…

तुम पूरण परमात्मा, तुम अंतर्यामी।
पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सब के स्वामी॥ ॐ जय…

तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता।
मैं सेवक तुम स्वामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…

दीनबंधु दुःखहर्ता, तुम रक्षक मेरे।
करुणा हस्त बढ़ाओ, द्वार पडा तेरे॥ ॐ जय…

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा
श्रद्धा भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…

श्री जगदीश जी की आरती, जो कोई नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी, सुख संम्पति पावे॥ ॐ जय…

ॐ जय जगदीश, स्वामी जय जगदीश हरे॥

महेंद्र कपूर (सिंगर)

Check Also

Environment Quotes in Hindi पर्यावरण पर अनमोल विचार

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और …