तितली: बच्चों के लिए तितली पर हिंदी कविता पढ़ें
तितली हमें जीवन में बदलाव की ज़रूरत, संघर्ष के बाद खूबसूरती, हर पल को पूरी तरह जीने, आजादी, उम्मीद और नई शुरुआत का महत्व सिखाती है; यह बताती है कि कठिन समय से गुजरने के बाद ही सच्चा परिवर्तन आता है और हमें जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे तितली कोकून के संघर्ष से निकलकर आज़ादी से उड़ती है।
तितली नाचे रंग-बिरंगी,
बन जाए फूलों की संगी।
पकड़ं तो यह हाथ न आवे,
चंचलै बनकर तितली धावे।
रे फूलों का रस पी जाना,
ढब इसका है बड़ा पुराना।
चार होते पंख रंगीन,
अपने को नहीं समझे दीन।
बन-ठन कर यह रहने वाली,
नाचे फूलों पर मतवाली।
परिवर्तन का प्रतीक है यह,
सुंदरता की लीक है यह।
काया पलट में माहिर है यह,
मुक्ति में जगजाहिर है यह।
शुभ संकेत यह लेकर आती,
सुख-समृद्धि लेकर आती।
परागण भूमिका में प्रवीण,
‘प्रसाद’ न समझे इसे दीन।
Kids Portal For Parents India Kids Network