आशा भोसले का निधन: India: Legendary playback singer Asha Bhosle dies at 92

आशा भोसले का निधन: Legendary playback singer Asha Bhosle dies at 92

संगीत जगत में बड़ा नाम आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया। आशा भोसले को 11 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। डॉक्टरों का कहना है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया।

आशा भोसले का निधन:

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार (13 अप्रैल 2026) की सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित कासा ग्रांडे में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार को शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

इससे पहले आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने उनके अस्पताल में एडमिट होने की जानकारी दी थी। जनाई ने इंस्टाग्राम पोस्टर में लिखा था, “मेरी दादी आशा भोसले काफी कमजोरी और चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही अपडेट करेंगे।”

आशा भोसले बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक थीं। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ही सिर्फ उनके टैलेंट को मैच कर सकती थीं। आशा भोसले ने 9 साल की उम्र में गायिकी शुरू की थी। 1943 में उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का गीत रिकॉर्ड किया था। 1950 में उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली, तब से अगले 30 सालों तक वह हर संगीतकार की पहली पसंद के रूप में कायम रहीं।

Check Also

हर अच्छा इंसान हर किसी को अच्छा नहीं लगता: Why Good People Are Not Universally Liked

हर अच्छा इंसान हर किसी को अच्छा नहीं लगता: Why Good People Are Not Universally Liked

एक छोटे से कस्बे में एक सरकारी शिक्षक थे। वह हर साल अपनी तनख्वाह का …