60 लीटर दूध देने वाली गाय

60 लीटर दूध देने वाली गाय

मामला हरियाणा के पानीपत जिले का है। जहां पर एक गाय की खासियत को पेश किया जा रहा है। यह गाय एक नेशनल अवार्डी गाय है जो एक दिन में 60 लीटर दूध देती है। इसका औसत निकालने पर इस बात का पता चलता है कि यह गाय हर एक घंटे में ढाई लीटर दूध दे रही है। गाय द्वारा दिए जा रहे दूध की मात्रा अधिक होने के कारण दूध मशीन द्वारा निकाला जाता है। यह गाय करनाल के दादपुर गांव में एक डेयरी संचालक कुलदीप के पास है। उसने इसका नाम “जैकाब” रखा हुआ है। कुलदीप की उम्र 25 साल है, जो अपने पुर्वजों के के बिजनेस को संभाल रहे हैं। उन्होनें अभी तक इस गाय की कीमत नही लगाई है।

उनका कहना है कि गाय इतना दूध देती है इसलिए कभी उनका मन ही नही हुआ उसे बेचने का। वे इसके दूध को बेचकर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। यह गाय विभिन्न प्रतियोगिताओं में 2 लाख से अधिक इनाम की राशि जीत चुकी है। कुलदीप सिंह ने बताया कि इस गाय की नस्ल होल्सटीन फ्रिसन है, जो हॉलैंड की नस्ल है। गाय के लिए उन्होंने यूएसए से सीमन मंगाया था। पिछले चार साल से वे उसे पाल रहे हैं। गाय दो बार बाछी दे चुकी है। यह गाय दिन में 30-35 किलोग्राम हरा चारा, 10 किलो फीड, 10 किलो गाजर, 5 किलो बिनौले, 5 किलो चने खाती है। इसके साथ-साथ मौसमी सब्जियां भी खिलाई जाती है। गाय ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय पशु मेले व मुक्तसर पंजाब में पुरस्कार जीता। इसके बाद 2013 में झज्जर में चैंपियनशिप जीती है।

Check Also

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Con City: 2026 Arjun Das & Yogi Babu Tamil Mystery Comedy Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Con City Directed by: Harish Durairaj Starring: Arjun Das, Yogi Babu, Anna Ben, …