पेरिस ओलंपिक में गर्मी से परेशान खिलाड़ियों के लिए भारत सरकार ने लगवाए 40 AC

गर्मी से परेशान ओलंपिक खिलाड़ी – भारत सरकार ने लगवाए 40 AC

गर्मी से परेशान ओलंपिक खिलाड़ी – भारत सरकार ने लगवाए 40 AC, ओलंपिक आयोजन समिति ने नहीं की थी व्यवस्था

भारत के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान सिर्फ खेल पर लगाएँ, इसके लिए भारत सरकार ने कदम उठाया। भारत के खेल मंत्रालय द्वारा 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद पेरिस ओलंपिक स्थित खेल गाँव में भारत के खिलाड़ी अपने कमरों में AC की ठंडक लिए आराम करते देखे गए।

पेरिस ओलंपिक में गर्मी से परेशान खिलाड़ियों के लिए भारत सरकार ने लगवाए 40 AC

ओलंपिक 2024 पेरिस में चल रहा है। दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन एक दिक्कत है वहाँ। फिलहाल वहाँ का मौसम बहुत ही गर्म और उमस भरा है। शरीर-तोड़ मेहनत और हद से ज्यादा पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को ऐसे मौसम में भी एयर कंडीशनिंग की सुविधा नहीं मिल रही। पेरिस में ओलंपिक आयोजन समिति ने इसकी व्यवस्था ही नहीं की है। ऐसे में अपने खिलाड़ियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए, भारत सरकार ने खुद के खर्चे पर 40 एसी उपलब्ध कराए हैं।

गर्मी से परेशान ओलंपिक खिलाड़ी – भारत के खिलाड़ी अपना सारा ध्यान सिर्फ खेल पर लगाएँ, इसके लिए भारत सरकार ने कदम उठाया। भारत के खेल मंत्रालय द्वारा 40 पोर्टेबल एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके बाद पेरिस ओलंपिक स्थित खेल गाँव में भारत के खिलाड़ी अपने कमरों में AC की ठंडक लिए आराम करते देखे गए।

मंत्रालय के अनुसार, भारतीय ओलंपिक संघ और फ्रांसीसी दूतावास के साथ चर्चा के बाद पेरिस में ओलंपिक खेल गाँव में एयर कंडीशनर भेजे गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, “पेरिस में गर्मी और उमस के कारण ओलंपिक खेल गाँव में खिलाड़ियों के सामने आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, खेल मंत्रालय ने खेल गाँव के उन कमरों में 40 एसी उपलब्ध कराने का फैसला किया है, जहाँ भारतीय खिलाड़ी ठहरे हुए हैं।”

आपको बता दें कि वर्तमान में पेरिस में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। साथ में उमस भी बहुत है। ऐसे में दुनिया भर से वहाँ गए खिलाड़ियों को बगैर AC बहुत कठिनाई हो रही है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अब तक 3 पदक जीते हैं। सभी पदक निशानेबाजी में आए हैं।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …