हर दिन सुबह उठकर आईने में देखकर जब आप मुस्कुराते हैं तो सबसे पहले नजर आते हैं, आपके चमकते हुए दांत लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद, मजबूत और हड्डियों जैसे दिखने वाले दांतों की गिनती हड्डियों में नहीं होती है। दिखने में भले ही दांत हड्डियों जैसे लगते हों, पर हकीकत में वे हड्डी नहीं होते हैं। जी हां, शरीर में जितनी हड्डियां हैं, उनकी गिनती से दांतों को बाहर रखा जाता है। आखिर ऐसा क्यों है, क्या साइंस दांत को हड्डी नहीं मानता, आइए, जानते हैं इन्हीं सवालों के उत्तर…
दांतों की गिनती हड्डियों में क्यों नहीं होती?
दांत और हड्डी दोनों ही हार्ड टिशू से बने हैं
दांत और हड्डियां बस एक मामले में एक जैसे होते हैं कि वे एक ही चीज के बने होते हैं, हार्ड टिशू। ये हार्ड टिशू कैल्शियम, फास्फोरस, फ्लोराइड और मैग्नीशियम जैसे खनिज से बने होते हैं।
यही कारण है कि हमारे पूरे शरीर में हड्डी और दांत, यही दोनों ऐसी चीजें हैं जो सबसे ज्यादा मजबूत हैं।
दांत को क्यों हड्डी नहीं माना जाता है?
दांतों को साइंस में इसलिए हड्डी की गिनती में नहीं रखा गया है क्योंकि इसका काम हड्डियों से बिल्कुल अलग है। दांत का काम है भोजन को तोड़ना और उन्हें पचाने में मदद करना। ऐसे में इन्हें पाचन तंत्र की श्रेणी में रखा गया है। वहीं हड्डियों का काम होता है शरीर को मजबूती, सपोर्ट और एक स्ट्रकर देना। इसी के साथ हड्डियां हमारे शरीर के कोमल अंगों को सुरक्षा प्रदान करती हैं।
बनावट में दांत और हड्डी हैं अलग
दांत और हड्डी बने तो एक ही चीज से होते हैं लेकिन क्योंकि इनका काम अलग-अलग है, ऐसे में इनकी बनावट भी काफी अलग है। दांत की बाहरी संरचना ‘इनेमल’ की होती है। यह काफी हार्ड होता है लेकिन दांत का जो ‘कोर’ यानी भीतर वाला हिस्सा है, वह एक जैली जैसे पदार्थ से बना होता है। इसे ‘पल्प’ कहते हैं।
वहीं हमारे शरीर की हड्डियां एक मजबूत और पतली लेयर से ढकी होती हैं, जिसे ‘पेरीओस्टेम’ कहते हैं। वहीं परत दर परत हड्डियां टिकाऊ और मजबूत परतों से बनी होती हैं।
दांत और हड्डियों में सबसे बड़ा अंतर
आपने शायद गौर किया होगा कि हड्डियों में अंदर और बाहर दोनों तरफ नर्व्स और ब्लड वैसल्स होते हैं। हड्डियां लाइव टिशू होती हैं जबकि दांत डैड टिशू होते हैं। यही सबसे बड़ा अंतर है जो दोनों को अलग-अलग बनाता है।
Kids Portal For Parents India Kids Network