किस तरह पड़ा Wi-Fi का नाम? और कैसे करता है काम

किस तरह पड़ा Wi-Fi का नाम? और कैसे करता है काम

किस तरह पड़ा Wi-Fi का नाम? और कैसे करता है काम – आज के डिजिटल दौर में ‘वाई-फाई‘ (Wi-Fi) हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। घर हो या ऑफिस, स्कूल हो या होटल, हर जगह इंटरनैट कनैक्टिविटी का सबसे आसान जरिया ‘वाई-फाई’ ही बन गया है। अक्सर लोग ‘वाई-फाई’ का इस्तेमाल तो करते हैं पर इसके नाम, मतलब और काम करने के तरीके के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता होता है। कई बार जानकारी की कमी साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरे भी बढ़ा देती है।

किस तरह पड़ा Wi-Fi का नाम?

ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर यह क्या है और इसका नाम ‘Wi-Fi’ ही क्यों रखा गया है। ‘Wi-Fi’ एक वायरलैस नैटवर्किंग तकनीक है जो बिना किसी तार के डिवाइस को इंटरनैट से जोड़ती है। यह तकनीक रेडियो फ्रीक्वैंसी के जरिए काम करती है और इसके पीछे WLAN यानी ‘वायरलैस लोकल एरिया नैटवर्क सिस्टम’ होता है। मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टी.वी. जैसे डिवाइस ‘वाई-फाई’ के जरिए डेटा भेजते और रिसीव करते हैं।

वहीं ज्यादातर यह माना जाता है कि ‘Wi-Fi’ का मतलब Wireless Fidelity होता है लेकिन हकीकत इससे अलग है। WiFi असल में किसी शब्द का शॉर्ट फॉर्म नहीं है। यह एक ब्रांड नेम है, जिसे 1999 में Wi Fi Alliance ने चुना था। इसे जानबूझकर आसान और याद रखने लायक नाम दिया गया, ताकि ‘IEEE 802.11‘ जैसे तकनीकी नाम की जगह आम लोग भी इसे आसानी से पहचान सकें। ‘वाई फाई’ का नाम Hi-Fi (High Fidelity) से प्रेरित होकर रखा गया था।

कैसे काम करता है Wi-Fi?

Wi-Fi सिस्टम में राऊटर इंटरनैट से जुड़ा होता है और वह रेडियो सिग्नल के जरिए आसपास मौजूद डिवाइस तक नैटवर्क पहुंचाता है। डिवाइस इन सिग्नल को पकड़कर इंटरनैट से कनैक्ट हो जाते हैं। यही वजह है कि बिना किसी केबल के इंटरनैट इस्तेमाल करना संभव हो पाता है।

बता दें कि ‘Wi-Fi’ किसी एक कम्पनी या व्यक्ति की संपत्ति नहीं है। इसके मानकों और तकनीक को Wi Fi Alliance नामक संगठन संभालता है, जिसमें कई टैक कम्पनियां शामिल हैं। यह संगठन ‘Wi-Fi’ तकनीक को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए काम करता है।

Check Also

Janmashtami Recipes: Krishnashtami Food Items

Janmashtami Recipes And Food Items

Janmashtami Recipes: On the occasion of Janmashtami, people relish on umpteen varieties of dishes. Explore …