Hindi Jokes

Hindi Jokes

आटा पीसने वाली की चक्की

एक बहुत ही सुंदर महिला थी, अपने बेटे को पास के कोचिंग सेंटर मे भर्ती करवा आई …

कोचिंग सेंटर में पढाने वाला टिचर उस महिला की सुंदरता के बारे मे जानता था, छुट्टी के समय टिचर ने उसके बेटे से कहा – “अपनी अम्मी को मेरा नमस्कार कहना…”

बेटे ने आकर माँ को कह दिया कि टिचर साहब ने आपको नमस्कार भेजा है। महिला ने भी बेटे के हाथों नमस्कार का उत्तर नमस्कार भेज कर दे दिया।

ये सिलसिला हफ्ते भर चला …

महिला की आँखें खुली। अपने “पति” से परामर्श किया और अगले दिन बेटे से टिचर को कहलवाया कि शाम को घर पर बुलाया है…

टिचर खुश… 3 दिन से नहाया नहीं था, बासी कपड़ो को इस्तरी करवाया, इत्र मारा और पहुँच गया सुंदरी के घर।

महिला ने पहले आवभगत की… चाय नाश्ता करवाया, फिर बेटे की पढ़ाई के बारे मे जानकारी ली। टिचर औपचारिक बातें करने के बाद, अपनी असलियत पे आया , कहा – “हे भगवान, आपको खुदा ने बड़ी फुर्सत मे तराशा है,”

– वो तो है, शुक्रिया…

– मुझे आपसे इश्क़ हो गया है मुहतरमा… (लार टपकने लगी…)

– हाँ वो तो है, पर ये बात यदि मेरे पति ने सुन ली तो बहुत मुश्किल होगी, वो आते ही होंगे… आप अभी जाइए, कल शाम को फिर आईयेगा तब बात करेंगे… मैं आपका इंतज़ार करूंगी…

टिचर चलने को हुआ ही था कि बाहर से उस महिला के पति की आवाज़ आई – कौन घर मे घुसा है हरामखोर…

टिचर घबराया … कहाँ छुप जाऊँ?

महिला ने उसे फटाफट साड़ी पहना दी, घूँघट कर दिया और आटा पीसने वाली पत्थर की चक्की के पास बैठा दिया और कहा – “आप धीरे धीरे गेहूं पीसिए… मैं अभी उनको चाय वगेरह पिला कर बाहर भेजती हूँ, आप मौका देखकर भाग जाना।

टिचर लगे चक्की चलाने और गेहूं पीसने…

पति ने प्रवेश किया और पूछा कि ये कौन महिला है।

– पड़ोस मे नए किरायेदार आए हैं उनकी पत्नी है, गेंहू पीसने आई हैं।

पति पत्नी बहुत देर तक हंसी मज़ाक और बातें करते रहे, 1 घंटे बाद पति ने कहा – मैं जरा नुक्कड़ की दुकान से पान खा कर आता हूँ, और बाहर निकल गया।

टिचर ने साड़ी उतार के फेंकी और आनन – फानन मे वहाँ से सरपट हो लिए।

15 दिन बाद –

महिला के बेटे ने कोचिंग सेंटर मे टिचर से कहा – “माँ ने आपको नमस्कार भेजा है…”

– हरामखोरों, 15 दिन मे 20 किलो आटा खा गए, जो अब फिर से नमस्कार भेजा है

बाल गणेश

बाल गणेश – पापा तोहरे काँधे पे चढ जाई?
शंकर जी – नहीं मोरे लाल
बाल गणेश -पापा चढ जाँए देंय
शंकर जी – पगला गए हो का बे… अबहिन साँप चबा लेई तौ निकर जई सब कलाकारी…

Facebook Likes

मैने भगवान से पूछा: “मेरी प्रेमिका उस गुलाब को चाहती है जो एक दिन मे ही मर जाता है?
लेकिन वह मुझे क्योँ नही प्यार करती, जो उसके लिये रोज मरता है?”
:
:
भगवान ने उत्तर दिया: “मस्त लाइन है. Facebook पर डाल बहुत Likes मिलेँगे.”

पेम्फलेट

आज सुबह के न्यूज़ पेपर में मुझे एक पेम्फलेट मिला जिसमे लिखा था – “क्या आप शराबी हैं? तुरंत हमें काल करें, हम आपकी मदद कर सकते हैं ”
मेरी बीबी पीछे पड़ गयी के तुरंत काल करके बात करो ।
मैंने काल किया । ……….. वो एक शराब दुकान का आफर था – “दो बोतल के साथ एक बोतल फ्री”
मेरे तो खुशी के आंसू निकल गये।

I-pill

एक बच्चा मुस्कुराता हुआ पैदा हुआ।
नर्स: क्यों हंस रहे हो
बच्चे ने मुट्ठी खोली और आई-पिल (I-pill) की गोली दिखाते हुए बोला….
“डॉन को रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

समझदारी के नुक्सान

एक बार दो दोस्त गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे।
डिब्बे में भीड़ ज्यादा थी तो उन्हें सीट नहीं मिल रही थी तो सीट के लिए उन्हें शरारत सूझी।
उन्होंने अपने बैग से रबड़ का एक सांप निकाला और चुपके से डिब्बे में छोड़ दिया और चिल्लाने लगे।
सांप… सांप!
थोड़ी देर में डिब्बा खाली हो गया और उन्होंने जल्दी से बिस्तर जमाकर जगह रोक ली।
सुबह जब आंख खुली, तो पांच बजे थे और गाड़ी किसी स्टेशन पर खड़ी थी।
उन्होंने खिड़की से बाहर झांककर रेलवे के कर्मचारी से पूछा: यह कौन सा स्टेशन है?
जवाब मिला: गोरखपुर।
उन्होंने पूछा: क्या गाड़ी दिल्ली नहीं गई…..???
कर्मचारी बोला: गाड़ी दिल्ली गई, लेकिन गाड़ी में सांप निकलने के कारण इस डिब्बे को काट दिया गया।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …