Hindi Jokes - 2

Hindi Jokes, Funny Whatsapp Status Jokes

Bank Manager

एक बार Bank Manager की गाड़ी सुनसान रास्ते में रात के समय खराब हो गयी। Manager ने गाड़ी से उतरकर देखा तो पास में एक घर दिखाई दिया। Manager उस घर के दरवाजे पर दस्तक देता है। घर के अंदर से एक महिला निकलती है।

महिला – जी क्या काम है?

Manager- जी मैं Bank Manager हूँ, और मेरी गाड़ी खराब हो गयी है। यहां कोई मेकेनिक मिल सकता है?

महिला – मेकेनिक तो सुबह यहां से 10km दूर जाकर मिलेगा।

Manager – यहां रहने के लिये कोई कमरा मिलेगा?

महिला – जी नहीं, यहां कोई कमरा नहीं है और मैं यहां अकेली हूँ।

Manager – क्या आप मुझे यहां रहने देंगी?

महिला – क्यों?

Manager- क्योंकि मैं Bank Manager हूँ।

महिला – लेकिन मेरे पास तो एक ही कमरा है।

Manager- तो क्या हुआ, मैं Bank Manager हूँ।

महिला – लेकिन मेरे पास तो एक ही bed है।

Manager – तो क्या हुआ मैं Bank Manager हूँ।

महिला मान जाती है और दोनों एक ही bed पर एक दूसरे की तरफ पीठ करके सो जाते हैं।

सुबह जब manager उठता है तो महिला उस वक्त मुर्गियों को दाना डाल रही होती है।

Manager पूछता है – कितनी मुर्गियां पाली हैं आपने..?

महिला – जी, 20 मुर्गियाँ और 30 मुर्गे।

Manager हैरान होकर पूछता है – 20 मुर्गियों के लिए 30 मुर्गे!

महिला चुटिले अंदाज में – जी काम के तो सिर्फ 5 ही हैं

बाकी तो सभी… Bank Manager हैं।

Autorickshaw Driver

एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी।

जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला, “थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है”।

फिर क्या था मण्डप मे ही दे चप्पल दे चप्पल…

Glass

अगर गिलास टूटने के बाद भी घर में ख़ामोशी है तो गिलास
बीवी
से टूटा है और गलती भी गिलास की है।

Suicide

किसी को रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ देखकर अब तो ये भी नहीं समझ में आता कि…
लड़का सुसाइड कर रहा है या प्रोफाईल पिक के लिये पोज़ दे रहा है।

Pilgrimage

संता: मैं तीरथ यात्रा पर जा रहा हूँ।
सोच रहा हूँ, दारु छोड़ दूँ।

बंता: ये तो बहुत अच्छी बात है।
इस में दिक्कत क्या है?

संता: पर किस के पास छोडूं? सारे दोस्त कमीने हैं, साले… पी जायेंगे।

Doctor

एक जाट के चार छोरे थे, उनके रिश्ते के लिए लड़की वाले आ गए
लड़की वाले – चौधरी साहब छोरे के करे स..?
चौधरी साहब – चारो डॉक्टर है जी।
लड़की वाले – चौधरी साहब बात जची नही।
चौधरी साहब – जचती तो मेरे बी कोणी पर जब बी इनको कुछ पूछता हूं बोलते है

तेरे के बीमारी है

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …