Hindi Jokes - 2

Hindi Jokes, Funny Whatsapp Status Jokes

राहत की सांस

जब अमेरिका में लाइट जाती है
तो वे पावर ऑफिस में फोन करते हैं।
जब जापान में लाइट जाती है तो फ्यूज चेक
करते हैं।
और जब अपने भारत में लाइट जाती है तो सबसे
पहले
बाहर निकलकर देखते हैं
कि सबकी गई है न.. फिर राहत की सांस लेते हैं।

फाटक

संता- मैंने पिछले 20 सालों में एक बात नोट की है।
बंता- वह क्या?
संता- साला जब भी फाटक बंद होता है तब ट्रेन जरूर आती है।

संतान

संता के कोई संतान नहीं थी।
उसने खूब मन्नतें मांगी,
नंगे पैर तीर्थ यात्रा पर गया,
भूमि पर सोया,
सारे देवी देवताओं के दर्शन किए,
बहुत दिनों तक उपवास किया, और अंत में कठिन निर्जला व्रत आरम्भ कर दिया।
तब भगवान् खुद प्रकट हुए और हाथ जोड़ कर बड़े दीन भाव से बोले …
पहले शादी तो कर मेरे बाप …

टूथपेस्ट मे नमक

सावन के पावन महीने मे सभी भगवानो की बैठक हुई
और उसमे सर्व-सम्मति से ये निर्णय लिया गया कि…
उन लोगो का व्रत मान्य नही होगा जिनके टूथपेस्ट मे नमक हैं।

बेरोजगार

दो बचपन के दोस्त बहुत सालों बाद मिले।
पहला दोस्त – कितने बच्चे हैं?
दूसरा दोस्त – मेरे 4 लड़के हैं।
पहला दोस्त – क्या करते हैं?
दूसरा दोस्त – पहला MBA, दूसरा MCA, तीसरा M.TECH.. और चौथा चोर है
पहला दोस्त – तो फिर चोर को घर से निकालते क्यों नही?
दूसरा दोस्त – वही तो कमाता है, बाकी सब तो ‘बेरोजगार’ हैं।

पासवर्ड

पति दर्द से कराहते हुए – सुनो। मुझे सीने बहुत तेज़ दर्द हो रहा है, शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एम्बुलेंस बुलवाओ।
पत्नी – ठीक है, जल्दी से मुझे आपके मोबाईल का पासवर्ड बताओ, मैं अभी कॉल करती हूँ।
पति – चलो रहने दो… अब थोडा थोडा ठीक लग रहा है, शाम को दिखा देंगें।

इंजिनियर

1985
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
यहाँ से आगे 2 km दूर हैं चलो मैं छोड़ देता हूँ।
1995
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
आगे जाकर लेफ्ट हैण्ड पर हैं मकान।
2005
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
कौन सा इंजिनियर, यहाँ गली में बहुत सारें हैं, नाम क्या हैं?
2015
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
आगे जाके किसी भी घर में गुश जाओ, कोई न कोई इंजिनियर मिल ही जायेगा।
2025
भाई इंजिनियर का घर कहाँ हैं?
अरे पागल इंजिनियर के पास घर होता हैं क्या? यहाँ पुल के नीचे जितने भी सोयें हैं सब इंजिनियर ही हैं तू बस आवाज दे।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …