क्षीर भवानी मेला, तुलमुला, गंदरबल जिला, जम्मू और कश्मीर

क्षीर भवानी मेला, तुलमुला, गंदरबल जिला, जम्मू और कश्मीर

शामा माता के जन्मदिन पर उनके दर्शनों के लिए कश्मीर के क्षीर भवानी माता मन्दिर में भक्तों का सैलाब उमड़ा है। कश्मीरी पंडितों की माता में काफी आस्था है।

देश-विदेश में बसे कश्मीरी पंडित क्षीर भवानी मेले में भाग लेने हेतु कश्मीर पहुंचे हुए हैं। श्रीनगर के गांधरबल और क्षीर भवानी अस्थापन मजगाम कुलागम में भक्तों की भीड़ देखने लायक है। मजगाम चंदन के वृक्षों के लिए जाना जाता है और यहीं पर बाबा क्यामूदीन की जियारत भी है।

हिन्दु भक्त पहले जियारत पर पूजा करते हैं और उसके बाद मन्दिर में। यह त्यौहार आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है क्योंकि हिन्दुओं के न होने के बाद मुस्लिम बहुल ही मन्दिर की देखभाल करता है। पिछले वर्ष सितंबर महीने में आई बाढ़ के दौरान ऐसी बातें भी सामने आई थीं कि क्षीर भवानी माता के कुंड का पानी लाल हो गया था जो बाढ़ के आने का संकेत था।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …